Homeमध्यप्रदेशदीपावली पर सीधी में बदला ट्रैफिक रूट:सम्राट चौक में बड़े वाहनों की...

दीपावली पर सीधी में बदला ट्रैफिक रूट:सम्राट चौक में बड़े वाहनों की नो एंट्री; बाजार में सिर्फ दोपहिया वाहन ही जा सकेंगे

सीधी में दीपावली पर बाजार में बढ़ने वाली भीड़ और लोगों की सुरक्षा को देखते हुए सीधी पुलिस ने विशेष यातायात प्लान लागू किया है। रविवार सुबह 9 बजे से शहर के प्रमुख चौराहों और बाजार क्षेत्रों में पुलिसकर्मियों की तैनाती कर दी गई। नए प्लान के तहत छत्रसाल स्टेडियम के पास चार पहिया वाहनों को रोका जाएगा, जबकि पुराने बस स्टैंड, सब्जी मंडी, सराफा बाजार और मुख्य बाजार में केवल दोपहिया वाहनों को प्रवेश मिलेगा। सम्राट चौक पर बड़े वाहनों की एंट्री बंद यातायात प्लान के अनुसार सम्राट चौक के अंदर बड़े वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। बड़े बलकर और हाईवा वाहनों को बाईपास मार्ग से निकाला जाएगा। यात्री बसें केवल नए बस स्टैंड से होकर अपने निर्धारित स्थानों तक जाएंगी। बाजार के अंदर बसों के प्रवेश पर रोक रहेगी। मुख्य बाजार में 16 पुलिसकर्मियों की तैनाती मुख्य बाजार की जिम्मेदारी कोतवाली थाना प्रभारी दिव्य प्रकाश त्रिपाठी को सौंपी गई है। उनके साथ करीब 16 पुलिसकर्मियों की टीम तैनात की गई है। शहर के प्रमुख चौराहों पर तीन-तीन पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। यातायात थाना प्रभारी अपनी टीम के साथ पड़रा, पुराना बस स्टैंड और सूखा तिराहा क्षेत्र में व्यवस्था संभाल रहे हैं। वहीं जमोड़ी थाना प्रभारी नए बस स्टैंड, जमोड़ी तिराहा और पटाखा बाजार में पुलिस बल के साथ तैनात रहेंगे। महिला थाना और आजाद थाना के पुलिसकर्मियों को भी अलग-अलग स्थानों पर जिम्मेदारी दी गई है। डीएसपी ने संभाली यातायात व्यवस्था की कमान डीएसपी मुख्यालय राघवेंद्र द्विवेदी ने स्वयं यातायात व्यवस्था की कमान संभाली है। वे सुबह से ही शहर के अलग-अलग स्थानों का निरीक्षण कर पुलिसकर्मियों को दिशा-निर्देश दे रहे हैं। उन्होंने बताया कि त्योहार के दौरान आम नागरिकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसके लिए प्रमुख चौराहों पर पुलिस बल तैनात करने के साथ शहर में जगह-जगह नाकाबंदी की गई है, ताकि बाजार में जाम की स्थिति न बने और लोगों को खरीदारी में परेशानी न हो।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here