Homeमध्यप्रदेशदिलजीत के इंदौर कॉन्सर्ट को बम से उड़ाने की धमकी:ग्वालियर हाईकोर्ट की...

दिलजीत के इंदौर कॉन्सर्ट को बम से उड़ाने की धमकी:ग्वालियर हाईकोर्ट की ई-मेल आईडी पर आया मेल, विदेशी IP एड्रेस का इस्तेमाल

ग्वालियर हाईकोर्ट की ई-मेल आईडी पर दो दिन पहले धमकी भरा मेल आया है। इसमें 15 नवंबर को इंदौर में पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ के होने वाले कॉन्सर्ट के मंच को IED (बम) से उड़ाने की चेतावनी दी गई है। मेल मिलने के बाद ग्वालियर पुलिस और भोपाल एसटीएफ अलर्ट हो गई हैं। पुलिस ने हाईकोर्ट और जजों के बंगलों के आसपास सुरक्षा बढ़ा दी है। ग्वालियर एसपी सुतकीर्ति सोमवंशी ने धमकी भरा मेल मिलने की पुष्टि की है। पुलिस के मुताबिक, मेल भेजने के लिए जिस IP एड्रेस का इस्तेमाल किया गया है, वह विदेशी नेटवर्क का बताया जा रहा है। फिलहाल पुलिस मेल की जांच कर उसके स्रोत का पता लगाने और पूरे मामले को डी-कोड करने का प्रयास कर रही है। ग्वालियर हाईकोर्ट की ई-मेल आईडी पर आए धमकी भरे मेल में दिलजीत दोसांझ के इंदौर कॉन्सर्ट के मंच को बम से उड़ाने की चेतावनी दी गई है। इंदौर में 15 नवंबर को दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट होना है। इस कार्यक्रम को लेकर पहले भी धमकी भरे ई-मेल मिल चुके हैं। पिछले सप्ताह इंदौर के तीन निजी स्कूलों और महापौर पुष्यमित्र भार्गव के कार्यालय को धमकी भरे मेल भेजे गए थे। इनमें बम धमाकों की चेतावनी दी गई थी। अब ग्वालियर हाईकोर्ट की ई-मेल आईडी पर आए संदेश में कॉन्सर्ट के मंच पर IED लगाकर विस्फोट करने की चेतावनी दी गई है। इसके बाद ग्वालियर पुलिस के साथ भोपाल और इंदौर पुलिस को भी अलर्ट किया गया है। दो एजेंसियां कर रही हैं जांच, विदेशी IP एड्रेस का इस्तेमाल धमकी भरे ई-मेल की जांच ग्वालियर और इंदौर पुलिस के साथ भोपाल एसटीएफ कर रही है। शुरुआती जांच में मेल का IP एड्रेस विदेशी नेटवर्क का बताया जा रहा है। पुलिस इस संभावना की भी जांच कर रही है कि भेजने वाले ने अपनी पहचान छिपाने के लिए फर्जी IP एड्रेस का इस्तेमाल किया हो। फिलहाल मेल के स्रोत और भेजने वाले की पहचान का पता लगाने की कोशिश की जा रही है। ग्वालियर में हाईकोर्ट और जजों के बंगलों की सुरक्षा बढ़ाई धमकी में ग्वालियर को सीधे तौर पर निशाना नहीं बनाया गया है, लेकिन एहतियात के तौर पर पुलिस ने हाईकोर्ट और जजों के बंगलों के आसपास सुरक्षा बढ़ा दी है। इंदौर, दिल्ली और मुंबई में भी कॉन्सर्ट को लेकर मिल चुकी हैं धमकियां इससे पहले अक्टूबर में दिल्ली में दिलजीत दोसांझ के प्रस्तावित कॉन्सर्ट को सुरक्षा संबंधी इनपुट के कारण पुलिस से अनुमति नहीं मिली थी। बाद में सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा के बाद कार्यक्रम को मंजूरी दी गई और 30 अक्टूबर को शो हुआ। 23 अक्टूबर को मुंबई की पूर्व महापौर ऋतु तावड़े के कार्यालय को भी धमकी भरा ई-मेल मिला था। इसमें दिलजीत के कॉन्सर्ट को निशाना बनाने की बात कही गई थी। इसके बाद इंदौर में तीन निजी स्कूलों और महापौर कार्यालय को धमकी भरे मेल मिले। अब ग्वालियर हाईकोर्ट की ई-मेल आईडी पर भी इंदौर के कॉन्सर्ट को लेकर धमकी भेजी गई है।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here