Homeमध्यप्रदेशदिग्विजय बोले- धीरेंद्र शास्त्री की कथा सुनकर मुझे कोरोना हुआ:धीरेंद्र शास्त्री ने...

दिग्विजय बोले- धीरेंद्र शास्त्री की कथा सुनकर मुझे कोरोना हुआ:धीरेंद्र शास्त्री ने बोली अंग्रेजी, विदेशी भक्त से बुलवाई हिंदी; नेताजी बोले- हमारा विधायक पागल है

मध्य प्रदेश की राजनीति, नौकरशाही और अन्य घटनाओं पर चुटीली और खरी बात का वीडियो (VIDEO) देखने के लिए ऊपर क्लिक करें। इन खबरों को आप पढ़ भी सकते हैं। ‘बात खरी है’ मंगलवार से रविवार तक हर सुबह 6 बजे से दैनिक भास्कर एप पर मिलेगा। विदेशी भक्त ने बोली हिंदी, धीरेंद्र शास्त्री ने अंग्रेजी
कथावाचक पंडित धीरेंद्र शास्त्री अपने बयानों और अनोखे अंदाज के लिए अक्सर सुर्खियों में रहते हैं। इस बार उन्होंने विदेशी मेहमान से हिंदी बुलवा दी और खुद फर्राटेदार अंग्रेजी बोलने लगे। दरअसल, हाल ही में बागेश्वर धाम में कुछ विदेशी भक्त निर्माणाधीन कैंसर अस्पताल देखने पहुंचे थे। इस दौरान पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने उन्हें अस्पताल के बारे में जानकारी दी। इसी बीच उन्होंने ऑस्ट्रेलिया से आए एक विदेशी भक्त से अपना परिचय देने को कहा। इस पर भक्त ने हिंदी में कहा, ‘मैं चाऊ थॉमसन उर्फ बिहारी लाल हूं और बागेश्वर धाम का भक्त हूं।’ इसके बाद धीरेंद्र शास्त्री ने अंग्रेजी में अस्पताल के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि इसकी आधारशिला प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रखी थी। अब धीरे-धीरे इसका निर्माण हो रहा है। पैसे की कमी है, इसलिए काम की रफ्तार भी धीमी है। अब विदेशी भक्त से हिंदी बुलवाने और खुद अंग्रेजी में बात करने के इस अंदाज को लेकर पंडित धीरेंद्र शास्त्री एक बार फिर चर्चा में हैं। दिग्विजय ने बताया धीरेंद्र शास्त्री की कथा का इफेक्ट
सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा निकाल रहे पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने पंडित धीरेंद्र शास्त्री की कथा को लेकर एक अनोखी और चौंकाने वाली बात कही। पहले तो उन्होंने कहा कि पंडित धीरेंद्र शास्त्री उनके बेटे जैसे हैं। हालांकि, उन्होंने यह भी साफ किया कि वे श्रीकृष्ण को लेकर दिए गए धीरेंद्र शास्त्री के बयान से सहमत नहीं हैं। इसके बाद दिग्विजय सिंह ने अपनी बात आगे बढ़ाते हुए कहा कि उन्होंने पंडित धीरेंद्र शास्त्री की कथा सुनी थी और उसी दौरान उन्हें कोरोना हो गया था। उनके साथ बृजेंद्र राठौर भी थे, जिनका बाद में निधन हो गया। दिग्विजय सिंह ने आगे कहा कि जिन-जिन नेताओं ने पंडित धीरेंद्र शास्त्री की कथा कराई, वे सभी चुनाव हार गए। जिला अध्यक्ष ने भाजपा विधायक को बताया पागल
शिवपुरी के पिछोर में भाजपा जिला अध्यक्ष जयवंत जाटव ने विधायक प्रीतम सिंह लोधी की जमकर तारीफ की। तारीफ भी ऐसी कि बार-बार उन्हें पागल कहने लगे। यह सुनकर मंच पर बैठे विधायक प्रीतम सिंह लोधी खुद असहज नजर आए। वे कभी जिला अध्यक्ष की ओर इशारा करते तो कभी उनका कुर्ता खींचते दिखाई दिए। दरअसल, पिछोर में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का दौरा प्रस्तावित है। इसी सिलसिले में भाजपा ने एक बैठक आयोजित की थी। बैठक में जिला अध्यक्ष ने विधायक की तारीफ करते हुए कहा, ‘हमारा विधायक पागल है। क्योंकि ये विकास के लिए, उन्नति के लिए और खुशहाली के लिए काम कर रहा है। हमारा विधायक पागल है, क्योंकि वह पिछोर को जिला बनाने के लिए पहल कर रहा है।’ उन्होंने यह भी कहा कि विकास के लिए हर विधायक को पागल होना चाहिए। अब इस बयान पर लोग चुटकी ले रहे हैं। उनका कहना है कि अब तक यही सुनते आए थे कि विकास पागल हो गया है, लेकिन यहां तो विकास के लिए विधायक ही पागल हो गए। और अब अंदर की बात.. डीजीपी की दौड़ में नए दावेदार की एंट्री एमपी के डीजीपी कैलाश मकवाना 30 नवंबर को रिटायर हो रहे हैं। उससे पहले प्रदेश को नया डीजीपी मिल जाएगा। 20 नवंबर को दिल्ली में यूपीएससी की बैठक होने वाली है। इसमें प्रदेश से भेजे गए 11 अफसरों के पैनल में से तीन का नाम फाइनल होगा। ये तीन अफसर कौन है? इसके बारे में सभी को पता है। मगर, यहां एक ट्विस्ट आ गया है। सुना है कि केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर पदस्थ एक सीनियर आईपीएस अफसर भी डीजीपी की रेस में शामिल हो गए हैं। दरअसल, जिस एजेंसी में ये अफसर पदस्थ हैं उसने राज्य सरकार को पत्र भेजा। जिसमें सहमति दी गई कि यदि इन्हें प्रदेश का डीजीपी बनाया जाता है, तो एजेंसी को कोई आपत्ति नहीं है और उन्हें रिलीव कर दिया जाएगा। इनपुट सहयोग – गौरव मिश्रा (खजुराहो), आशीष रघुवंशी (गुना), कपिल मिश्रा (शिवपुरी) ये भी पढ़ें –
बीच बाजार में बुरे फंसे मंत्री: किसानों पर ‘गुड़-गोबर’ कर गए सांसद रीवा से भाजपा सांसद जनार्दन मिश्रा ने अन्नदाताओं की मेहनत पर ही सवाल उठा दिए। उन्होंने कहा कि किसान साल में केवल तीन महीने ही खेती में मेहनत करते हैं। बाकी के नौ महीने ताश, राजश्री, बोतल, चोंगी और जय भोले में बिता देते हैं। पूरी खबर पढ़ें

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here