Homeमध्यप्रदेशदादा दरबार में 2 लाख भक्तों के आने की उम्मीद:खंडवा में 500...

दादा दरबार में 2 लाख भक्तों के आने की उम्मीद:खंडवा में 500 भंडारे, पूरी-सब्जी से लेकर आइसक्रीम तक बंटेंगे; उज्जैन में CM करेंगे गीता भवन का लोकार्पण

आज (बुधवार) गुरु पूर्णिमा पर मध्य प्रदेश के संत-समाधि और गुरु मंदिरों में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। खंडवा के श्री दादाजी धूनीवाले मंदिर में सुबह 7 बजे तक 50 हजार से अधिक भक्तों ने बड़े दादाजी श्री केशवानंद महाराज और छोटे दादाजी श्री हरिहरानंद महाराज की समाधियों के दर्शन किए। देर रात तक करीब दो लाख श्रद्धालुओं के पहुंचने का अनुमान है। शहरभर में 500 से अधिक भंडारों का आयोजन किया गया है, जबकि सुरक्षा के लिए 2 हजार पुलिसकर्मी तैनात हैं। उज्जैन के सांदीपनि आश्रम में तड़के मंदिर के पट खुलते ही दर्शन शुरू हो गए। भगवान श्रीकृष्ण और सांदीपनि मुनि का शिप्रा, गंगा और गोमती के जल से अभिषेक कर पंचामृत पूजन किया गया। वहीं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव यहां कार्यक्रम में शामिल होंगे और 1,250 सीट क्षमता वाले अत्याधुनिक गीता भवन का लोकार्पण करेंगे। सीहोर के कुबेरेश्वर धाम में कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा के सान्निध्य में हजारों श्रद्धालुओं ने गुरु वंदन और विशेष पूजा-अर्चना की। पंडित मिश्रा ने गुरु पूर्णिमा के महत्व और गुरु-शिष्य परंपरा पर अपने विचार साझा किए। उधर, हरदा के 125 साल पुराने पट्टाभिराम मंदिर में आठ दिवसीय गुरुपूर्णिमा महोत्सव के तहत ब्रह्म मुहूर्त में काकड़ा आरती हुई। रिमझिम बारिश के बीच निकली प्रभातफेरी में श्रद्धालुओं ने मार्ग में आने वाले मंदिरों में ध्वज पूजन कर भक्तिमय माहौल बनाया। देखिए तस्वीरें खंडवा में यह भी… श्रद्धालुओं के लिए राहत, दो दिन चलेगी स्पेशल मेमू गुरु पूर्णिमा पर सरकारी कार्यालय रहेंगे बंद खंडवा कलेक्टर ऋषव गुप्ता के आदेश के अनुसार 29 जुलाई को गुरु पूर्णिमा के अवसर पर खंडवा, पुनासा, छैगांवमाखन, मूंदी, हरसूद और किल्लौद तहसील क्षेत्र में स्थानीय अवकाश रहेगा। हालांकि, बैंक, कोषालय इस अवकाश से प्रभावित नहीं होंगे और सामान्य रूप से कार्य करेंगे। दादा दरबार में आज के आयोजन लाइव ब्लॉग के मिनट टु मिनट अपडेट के लिए यहां से गुजर जाइए…

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here