Homeमध्यप्रदेशदतिया में बेडरूम में दिखा 9 फीट का अजगर:वन विभाग की टीम...

दतिया में बेडरूम में दिखा 9 फीट का अजगर:वन विभाग की टीम नहीं पहुंची, युवक ने रील देखकर खुद किया रेस्क्यू

दतिया की बीजासेन कॉलोनी में शनिवार रात एक घर में करीब 9 फीट लंबा अजगर घुस गया। राजघाट तिराहे के पास रहने वाले बादल शर्मा के घर में अजगर घुसने से परिवार में दहशत फैल गई। घटना का वीडियो भी सामने आया है। परिवार ने मदद के लिए वन विभाग और पुलिस से संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन वन विभाग की टीम मौके पर नहीं पहुंची। घटना रात की है। बादल शर्मा अपनी मां के साथ कमरे में सो रहे थे। इसी दौरान फूलदान के नीचे गिरने की तेज आवाज हुई। उनकी मां ने उठकर कमरे की लाइट चालू की तो अलमारी के पास अजगर दिखाई दिया। इसे देखकर परिवार के लोग घबरा गए। वन विभाग की टीम नहीं पहुंची परिवार ने तुरंत सरकारी हेल्पलाइन पर संपर्क करने की कोशिश की। वन विभाग का ऑनलाइन नंबर निकालकर कॉल किया गया, लेकिन नेटवर्क और तकनीकी परेशानी के कारण कॉल कनेक्ट नहीं हो पाया। इसके बाद डायल 112 पर भी संपर्क किया गया। परिवार के अनुसार, पुलिस की ओर से कहा गया कि पुलिस सांप पकड़ने में क्या मदद कर सकती है। परिवार को सुबह तक इंतजार करने की सलाह दी गई। रील में देखा था अजगर पकड़ने का तरीका सरकारी मदद नहीं मिलने के बाद बादल ने खुद अजगर को सुरक्षित पकड़ने का फैसला किया। उन्हें हाल ही में सोशल मीडिया पर देखी एक रील याद आई, जिसमें डंडे और बोरी की मदद से सांप पकड़ने का तरीका बताया गया था। बादल ने अपने तीन दोस्तों को बुलाया। चारों ने मिलकर लंबे डंडे की मदद से अजगर को बोरी की तरफ किया। अजगर के बोरी में जाते ही उसका मुंह कसकर बांध दिया गया। इसके बाद तड़के अजगर को ग्वालियर-झांसी हाईवे से सटे जंगल में ले जाया गया। वहां उसे सुरक्षित जगह पर छोड़ दिया गया।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here