Homeमध्यप्रदेशदतिया में नाबालिग से गैंगरेप:आरोपियों के परिजनों ने गर्भपात कराया, दो चचेरे...

दतिया में नाबालिग से गैंगरेप:आरोपियों के परिजनों ने गर्भपात कराया, दो चचेरे भाइयों समेत छह पर केस

दतिया में चिरूला थाना क्षेत्र में 17 साल की किशोरी से गैंगरेप के बाद गर्भपात कराने का मामला सामने आया है। गुरुवार को पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने दो चचेरे भाइयों समेत छह लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार किशोरी ने रिपोर्ट में बताया कि, मई माह में वह खेत पर बने कमरे में मूंगफली भरने गई थी। इसी दौरान उसके दो चचेरे भाई कमरे में घुस आए। आरोप है कि दोनों ने बारी-बारी से उसके साथ दुष्कर्म किया और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। डर के कारण उसने घटना की जानकारी परिवार को नहीं दी। अस्पताल में चोरी छिपे कराया गर्भपात
कुछ समय बाद मासिक धर्म (पीरियड) नहीं आने पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता उसे जिला अस्पताल लेकर गई। जहां जांच में प्रेग्नेंट होने की पुष्टि हुई। पीड़िता का आरोप है कि इसके बाद आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, ड्राइवर और आरोपियों के परिजन उसे झांसी के अस्पताल ले गए। पीड़िता ने बताया की मेरी जानकारी और सहमति के बिना गर्भपात करा दिया गया। घर लौटने के बाद उसने पूरी घटना अपने पिता को बताई। पिता के आरोपियों से विवाद के बाद गुरुवार को दोनों थाने पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर दीपू कुशवाहा, अभिराज कुशवाहा सहित छह लोगों के खिलाफ दुष्कर्म, धमकी, गर्भपात कराने और अन्य संबंधित धाराओं में एफआईआर दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। मेडिकल और अन्य साक्ष्यों के आधार पर मामले की जांच जारी है।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here