Homeमध्यप्रदेशदतिया उपचुनाव में हार के बाद भाजपा एक्शन मोड में:सीएम आवास में...

दतिया उपचुनाव में हार के बाद भाजपा एक्शन मोड में:सीएम आवास में समीक्षा बैठक, पार्षदों पर कार्रवाई संभव; परिणाम की जांच के लिए दो सदस्यीय समिति गठित

दतिया विधानसभा उपचुनाव में भाजपा को 6,016 वोटों से मिली हार के बाद पार्टी ने संगठनात्मक समीक्षा शुरू कर दी है। मंगलवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के भोपाल स्थित आवास पर समीक्षा बैठक हुई, जिसमें प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल, चुनाव प्रभारी, मंत्री और संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारी शामिल हुए। बैठक में हार के कारणों, संगठन की भूमिका, भीतरघात की शिकायतों और भविष्य की रणनीति पर चर्चा की गई। पार्टी सूत्रों के अनुसार, दतिया के कुछ पार्षदों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई पर भी विचार किया जा रहा है। वरिष्ठ नेताओं ने की समीक्षा बैठक में उपचुनाव प्रभारी भारत सिंह कुशवाह, प्रदेश महामंत्री राहुल कोठारी, डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा, मंत्री राव उदय प्रताप सिंह, राकेश शुक्ला समेत करीब दो दर्जन नेता मौजूद रहे। भीतरघात के आरोपों पर फोकस सूत्रों के मुताबिक, पार्टी की आंतरिक रिपोर्ट में शहरी दतिया के कुछ पार्षदों पर भीतरघात के आरोप सामने आए हैं। भाजपा को शहर में बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद थी, लेकिन यहां कांग्रेस को बढ़त मिली, जबकि ग्रामीण क्षेत्रों में भाजपा ने बढ़त बनाई। रिपोर्ट के आधार पर अनुशासनात्मक कार्रवाई पर निर्णय लिया जा सकता है। जिलाध्यक्ष सहित पदाधिकारियों की रिपोर्ट जाएगी पार्टी सूत्रों का कहना है कि भाजपा जिलाध्यक्ष रघुवीर कुशवाह समेत कुछ स्थानीय पदाधिकारियों के खिलाफ मिली शिकायतों की रिपोर्ट प्रदेश संगठन तैयार कर केंद्रीय नेतृत्व को भेज सकता है। यशोधरा राजे और उमिता सिंह ने भी उठाए सवाल हार के बाद पूर्व मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा, “आत्ममंथन का समय…” और दतिया व बांकीपुर उपचुनाव का उल्लेख किया। वहीं टीकमगढ़ जिला पंचायत अध्यक्ष उमिता राहुल सिंह ने फेसबुक पोस्ट में लिखा, “जब कार्यकर्ता की जगह अधिकारी यह कहने लगें कि हमारी पहुंच ऊपर तक है, तब परिणाम विपरीत ही आते हैं।” नरोत्तम मिश्रा ने किया प्रचार, फिर भी नहीं मिली जीत पूर्व गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने टिकट नहीं मिलने के बावजूद भाजपा प्रत्याशी आशुतोष तिवारी के समर्थन में चुनाव प्रचार किया था। हालांकि पार्टी के भीतर यह आकलन किया जा रहा है कि प्रत्याशी बदलने के बाद संगठन का पूरा समर्थन मैदान में नहीं उतर पाया। सोशल मीडिया की भी होगी जांच पार्टी सूत्रों के अनुसार, चुनाव के दौरान वायरल हुए कथित भ्रामक पोस्ट और फर्जी पत्रों की भी समीक्षा की जाएगी। ऐसे पोस्ट साझा करने वालों की सूची तैयार की जा रही है और उनके राजनीतिक संबंधों की भी जांच होगी। सीएम बोले- जनता का फैसला सर्वोपरि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि लोकतंत्र में जनता का फैसला सर्वोपरि होता है और भाजपा जनादेश का सम्मान करती है। उन्होंने कहा कि पार्टी हाल के चुनावों में अच्छा प्रदर्शन करती रही है और भविष्य में और मजबूती के साथ जनता के बीच जाएगी। प्रदेश अध्यक्ष ने बनाई दो सदस्यीय समिति भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने दतिया उपचुनाव की समीक्षा के लिए दो सदस्यीय समिति गठित की है। इसमें प्रदेश महामंत्री गौरव रणदीवे और वरिष्ठ नेता अंबाराम कराड़ा को सदस्य बनाया गया है। समिति चुनाव से जुड़े पदाधिकारियों और वरिष्ठ नेताओं से चर्चा कर हार के कारणों का विश्लेषण करेगी तथा अपनी रिपोर्ट प्रदेश अध्यक्ष को सौंपेगी। इसके आधार पर संगठन आगे की रणनीति और आवश्यक कार्रवाई तय करेगा।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here