Homeमध्यप्रदेशदतिया उपचुनाव में कांग्रेस की जीत:शिवपुरी से कोलारस तक जश्न, आतिशबाजी और...

दतिया उपचुनाव में कांग्रेस की जीत:शिवपुरी से कोलारस तक जश्न, आतिशबाजी और मिठाइयां

दतिया विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह की जीत के बाद शिवपुरी जिले में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया। कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाई और आतिशबाजी की। जिला कांग्रेस कार्यालय पर कार्यकर्ताओं ने जीत का स्वागत किया। इसके बाद कांग्रेसजन जुलूस के रूप में माधव चौक पहुंचे। यहां आतिशबाजी की गई, मिठाइयां बांटी गईं और कांग्रेस के समर्थन में नारे लगाए गए। जश्न का नेतृत्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष मोहित अग्रवाल ने किया। इस दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यकर्ताओं ने इस जीत को जनता की आवाज और प्रदेश की राजनीति में कांग्रेस के प्रति बढ़ते विश्वास का प्रतीक बताया। जिला कांग्रेस अध्यक्ष मोहित अग्रवाल ने कहा कि दतिया विधानसभा उपचुनाव का परिणाम दर्शाता है कि जनता अब बदलाव चाहती है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में भाजपा सरकार की नीतियों से आमजन परेशान हैं और जनता कांग्रेस की विचारधारा व जनहित की राजनीति पर भरोसा जता रही है। उन्होंने इस जीत का श्रेय दतिया की जागरूक जनता, कांग्रेस कार्यकर्ताओं की मेहनत और पार्टी नेतृत्व को दिया। दतिया विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस की जीत के बाद कोलारस विधानसभा क्षेत्र में भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया। कार्यकर्ता कोलारस बस स्टैंड पर एकत्रित हुए, जहां आतिशबाजी कर एक-दूसरे का मुंह मीठा कराया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए इसे प्रदेश में कांग्रेस के बढ़ते जनसमर्थन का संकेत बताया।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here