Homeमध्यप्रदेशदंदरौआ धाम मंदिर के हॉस्टल का छज्जा गिरा:मंदिर में पूजा-अर्चना कर रहे...

दंदरौआ धाम मंदिर के हॉस्टल का छज्जा गिरा:मंदिर में पूजा-अर्चना कर रहे थे आश्रम के विद्यार्थी; सीढ़ियों से उतर रहा किशोर बचा

भिंड जिले के प्रसिद्ध दंदरौआ धाम मंदिर परिसर में गुरुवार रात करीब 8 बजे हॉस्टल का छज्जा अचानक भरभराकर गिर गया। घटना के समय आश्रम के विद्यार्थी मंदिर में पूजा-अर्चना कर रहे थे। इसी दौरान अपने कमरे से निकलकर सीढ़ियों से नीचे उतर रहे। गनीमत रही कि किशोर को ज्यादा चोट नहीं आई। घटना के बाद मंदिर परिसर में हलचल मच गई। सूचना मिलने पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके के लिए रवाना हुए। जानकारी के मुताबिक, गुरुवार रात दंदरौआ धाम मंदिर परिसर स्थित हॉस्टल का छज्जा अचानक टूटकर नीचे गिर गया। उस समय आश्रम के विद्यार्थी मंदिर में पूजा-अर्चना कर रहे थे। किशोर प्रशांत कटारे अपने कमरे से निकलकर सीढ़ियों से नीचे उतर रहा था, तभी यह हादसा हो गया। हालांकि, उसे गंभीर चोट आने की जानकारी नहीं है। अचानक छज्जा गिरने से मची हलचल
हॉस्टल का छज्जा गिरने की आवाज सुनकर परिसर में मौजूद लोगों का ध्यान उस ओर गया। इसके बाद मंदिर प्रबंधन की ओर से पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों को सूचना दी गई। छज्जे का कितना हिस्सा क्षतिग्रस्त हुआ है, यह स्पष्ट नहीं हो सका है। छज्जा गिरने का कारण भी फिलहाल सामने नहीं आया है। मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लेंगे अधिकारी
एसडीओपी संजय कोच्छा ने बताया कि दंदरौआ धाम मंदिर परिसर में छज्जा गिरने की जानकारी मिली है। मंदिर के किस हिस्से का छज्जा गिरा है, यह मौके पर पहुंचने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। घटनास्थल का निरीक्षण कर स्थिति का जायजा लिया जाएगा। हादसे में एक किशोर के पैर में चोट आने की जानकारी सामने आई है।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here