Homeमध्यप्रदेशत्रिवेणी संग्रहालय व नीलकंठ द्वार से होंगे प्रवेश:महाकाल में पहली बार सभी...

त्रिवेणी संग्रहालय व नीलकंठ द्वार से होंगे प्रवेश:महाकाल में पहली बार सभी आरती में होंगे चलित दर्शन

श्रावण-भादौ माह में 30 जुलाई से 7 सितंबर के बीच श्री महाकालेश्वर के दर्शन, पूजन को आने की योजना बना रहे हैं तो यह खबर आपके काम की है। श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रशासक प्रथम कौशिक के अनुसार कावड़ यात्रियों की तरह मंदिर में आने वाले सभी श्रद्धालुओं को जल अर्पण की सुविधा रहेगी। इसके अलावा मंदिर की सभी आरती में कार्तिक मंडपम् से चलित दर्शन रहेंगे, जिससे ज्यादा से ज्यादा श्रद्धालु आरती में सम्मिलित हो सकें। भस्म आरती का समय बदलेगा
श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति के अनुसार श्रावण-भादौ माह में 30 जुलाई से 7 सितंबर तक प्रतिदिन भस्म आरती प्रतिदिन सुबह 3 से 5 बजे तक की जाएगी। प्रत्येक सोमवार को भस्म आरती के लिए मंदिर के पट सुबह 2.30 बजे खोले जाएंगे। प्रत्येक सोमवार को भस्म आरती सुबह 2:30 से सुबह 4:30 बजे तक होगी। इसी तरह श्रावण-भादौ माह में महाकालेश्वर की सभी आरतियों में कार्तिक मंडप की पहली तीन पंक्तियों से श्रद्धालुओं को चलित आरती दर्शन करवाए जाएंगे। श्रावण-भादौ माह में 6 सवारियां, पहली 3 अगस्त, राजसी 7 सितंबर श्रावण-भादौ माह में महाकालेश्वर की 6 सवारियां निकाली जाएंगी। श्रावण में 4 तो भादौ में 2 सवारियां निकलेंगे। भादौ माह में महाकालेश्वर की राजसी (शाही) सवारी 7 सितंबर को निकाली जाएगी। श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति के अध्यक्ष एवं कलेक्टर रोशन कुमार सिंह की अध्यक्षता में बैठक हुई, जिसमें श्रावण-भादौ माह में निकालने वाली महाकालेश्वर की सवारी के संबंध में निर्णय लिए गए। पहली सवारी 3 अगस्त, दूसरी 10 अगस्त, तीसरी 17 अगस्त और चौथी 24 अगस्त को निकाली जाएगी। इसी तरह भादौ मास में 5वीं सवारी 31 अगस्त और राजसी (शाही) सवारी 7 सितंबर को निकाली जाएगी।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here