Homeमध्यप्रदेश'तुम वर्दी में गुलाम हो, कुत्ते हो'...कांग्रेस-नेत्री के बिगड़े बोल:नटराजन के समर्थन...

‘तुम वर्दी में गुलाम हो, कुत्ते हो’…कांग्रेस-नेत्री के बिगड़े बोल:नटराजन के समर्थन में प्रदर्शन के दौरान पुलिस पर की टिप्पणी; CM का फोटो जलाने पर झूमाझटकी

राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस नेता मीनाक्षी नटराजन का नामांकन पत्र निरस्त किए जाने के विरोध में कांग्रेस महिला विंग ने गुरुवार शाम कलेक्टोरेट के सामने प्रदर्शन किया। इस दौरान मंच से एक विवादित बयान सामने आया है। प्रदर्शन के बीच कांग्रेस नेत्री शशि हाड़ा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वे पुलिसकर्मियों के लिए आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल करती दिखाई दे रही हैं। कलेक्टर कार्यालय पर प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को आगे बढ़ने से रोका, जिस पर कांग्रेस नेत्री नाराज हो गईं। वायरल वीडियो में वे पुलिसकर्मियों से कहती सुनाई दे रही हैं, “तुम वर्दी में गुलाम हो, कुत्ते हो।” घटना के बाद वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है। भाजपा समर्थकों और कई लोगों ने पुलिसकर्मियों के प्रति इस तरह की टिप्पणी को अनुचित बताते हुए इसकी आलोचना की है। उल्लेखनीय है कि मीनाक्षी नटराजन का नामांकन निरस्त होने के विरोध में कांग्रेस की महिला विंग प्रदेशभर में प्रदर्शन कर रही है। इसी क्रम में इंदौर में भी कलेक्टर कार्यालय के बाहर प्रदर्शन और नारेबाजी की गई थी। फिलहाल इस मामले को लेकर राजनीतिक हलकों में बहस तेज हो गई है, जबकि वायरल वीडियो को लेकर विभिन्न प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। मुख्यमंत्री का फोटो जलाने पर झूमाझटकी कांग्रेस की महिला कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के खिलाफ नारेबाजी की। इस दौरान उन्होंने अपने साथ लाया मुख्यमंत्री का फोटो जलाने का प्रयास किया। फोटो जलाते समय पुलिस ने उसे छीनने की कोशिश की, जिससे दोनों पक्षों के बीच झूमाझटकी हो गई। इस दौरान अफरा-तफरी का माहौल बन गया। काफी मशक्कत के बाद पुलिस ने फोटो अपने कब्जे में लिया, लेकिन तब तक वह काफी हद तक जल चुका था।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here