Homeमध्यप्रदेशतीसरी क्लास की छात्रा से दुष्कर्म, गला घोंटा:जमीन पर पटका फिर छोड़कर...

तीसरी क्लास की छात्रा से दुष्कर्म, गला घोंटा:जमीन पर पटका फिर छोड़कर भागा; नरसिंहपुर में बाइक पर बैठाकर ले गया था पड़ोसी

नरसिंहपुर जिले के गोटेगांव इलाके में तीसरी क्लास की छात्रा की दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी गई। शव सागौन के जंगल में फेंक दिया। आरोपी बच्ची को बाइक पर बैठाकर ले गया। यहां रेप किया। बच्ची चिल्लाई, तो उसका गला घोंट दिया। पुलिस ने गुरुवार को 28 साल के पड़ोसी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, शुरुआती जांच में सामने आया है कि बुधवार दोपहर करीब 2:30 बजे आरोपी बच्ची को बहला-फुसलाकर बाइक से उठा ले गया। शाम 4:30 बजे तक बच्ची घर नहीं लौटी तो परिजन ने तलाश की। खोजबीन के बाद भी उसका पता नहीं चला। शाम 5:30 बजे गोटेगांव थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई गई। रात 1 बजे जंगल में मिला शव पुलिस ने गांव और आसपास के इलाकों में सर्च अभियान चलाया। रात करीब 1 बजे गांव से करीब डेढ़ से दो किलोमीटर दूर जंगल में बच्ची का अर्धनग्न शव मिला। मौके पर जबलपुर से फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वॉड बुलाया गया। टीम ने घटना स्थल से साक्ष्य इकट्‌ठा किए। गुरुवार सुबह करीब 7 बजे शव को पोस्टमॉर्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। अस्पताल में बड़ी संख्या में परिजन और ग्रामीण मौजूद थे। उन्होंने आरोपी को फांसी की सजा देने की मांग की। पुलिस बोली- फास्ट ट्रैक कोर्ट में चलेगा केस एसपी डॉ. ऋषिकेश मीणा ने बताया कि गांव वालों के साथ मिलकर 9 टीम बनाई गईं। 8 घंटे की सर्चिंग के बाद आधी रात में बच्ची की का शव सागौन के जंगल में मिला। जांच में पता चला कि दोपहर में करीब 2 बजे बच्ची गांव के ही अन्नू उर्फ अनिल के साथ देखी गई थी। अनिल को हिरासत में लेकर जांच की गई। उसके कपड़ों पर ब्लड दिखा। अंडरगारमेंट्स में सैंड पार्टिकल्स और कुछ सीमन जैसा भी दिखा, तो शक गहरा गया। घटनास्थल पर डॉग स्क्वॉड भी ट्रैस करते हुए उसके घर पहुंचा। इन सभी बिंदुओं के साथ आरोपी से पूछताछ की गई। आरोपी ने वारदात कबूल कर ली। बाइक पर बैठाकर ले गया था आरोपी आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह बच्ची को स्कूल के बाहर से बैठाकर ले गया था। उसे जंगल में ले जाकर पहले उसके साथ दुष्कर्म किया। जब बच्ची चिल्लाई, तो गला घोंट दिया। उसके बाद बच्ची को मुंह के बल पटक कर उसकी हत्या कर दी। एसपी ने बताया कि चूंकि आरोपी बाइक से भाग रहा था, भागने में बाइक फिसल गई। प्राथमिक इलाज के बाद में पूछताछ जारी है। एसपी ने बताया कि केस फास्ट ट्रैक कोर्ट में चलाने की कार्रवाई की जाएगी, ताकि आरोपी को सख्त सजा दिलाई जा सके। जनपद सदस्य मोहम्मद मामून ने चेतावनी दी कि यदि आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई नहीं की गई तो उग्र प्रदर्शन किया जाएगा। घटना के विरोध में शहर बंद घटना के विरोध में लोगों ने आज शहर बंद रखा। नारेबाजी भी की। आक्रोशित लोगों ने अस्पताल के बाहर सड़क पर प्रदर्शन किया। करीब एक घंटे बाद पुलिस अधिकारियों की समझाइश के बाद मामला शांत हुआ।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here