Homeमध्यप्रदेशतीन मौत पर भड़के, डॉक्टर को थप्पड़ मारा, VIDEO:तालाब में डूबने पर...

तीन मौत पर भड़के, डॉक्टर को थप्पड़ मारा, VIDEO:तालाब में डूबने पर अस्पताल में किया था हंगामा, कोतवाली पहुंचकर कहा-कार्रवाई की जाए

जिला अस्पताल में ड्यूटी के दौरान डॉक्टर को थप्पड़ मारने का वीडियो सामने आया है। वीडियो में एक युवक डॉ. नीरज जैसवाल को थप्पड़ मारता दिखाई दे रहा है। महिला सिविल सर्जन बीच-बचाव करती नजर आ रही हैं, जबकि मौके पर मौजूद सीएसपी ने डॉक्टर को बचाया। घटना के बाद अस्पताल के चिकित्सक आरोपियों पर कार्रवाई की मांग को लेकर लामबंद हो गए हैं। घटना 9 नवंबर की रात करीब 9:30 बजे की है। शहर की चौपाटी के पीछे स्थित तालाब में डूबे तीन युवकों को जिला अस्पताल की इमरजेंसी में लाया गया था। उनके साथ कई अन्य लोग भी अस्पताल पहुंचे थे। ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टरों ने तीनों की जांच की और उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसके बाद अस्पताल में मौजूद कुछ लोग नाराज हो गए। सिविल सर्जन की ओर से कोतवाली पुलिस को भेजे गए पत्र के मुताबिक, कुछ लोगों ने डॉक्टर की टेबल पर रखा सामान फेंक दिया और टेबल पलट दी। उन्होंने डॉक्टर और अन्य कर्मचारियों के साथ गाली-गलौज भी की। डॉक्टर का कॉलर पकड़ा, फिर मारा थप्पड़ पत्र के अनुसार, इसी दौरान कुछ युवकों ने डॉ. नीरज जैसवाल का कॉलर पकड़कर उन्हें घेर लिया। इनमें से एक व्यक्ति ने उन्हें थप्पड़ मार दिया। घटना का वीडियो सामने आने के बाद चिकित्सकों की नाराजगी और बढ़ गई। कोतवाली पहुंचकर कार्रवाई की मांग की सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक ने 10 नवंबर को कोतवाली थाना प्रभारी को पत्र भेजकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी। बुधवार को डॉक्टर अपना बयान दर्ज कराने कोतवाली पहुंचे। उन्होंने आरोपियों पर कार्रवाई की मांग दोहराई। पत्र में चिकित्सक संरक्षण अधिनियम के तहत कार्रवाई करने के साथ सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने और सरकारी काम में बाधा डालने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की गई है। डॉक्टरों का कहना है कि अस्पताल में इस तरह की घटनाओं से चिकित्सकों और कर्मचारियों में डर का माहौल बनता है।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here