Homeमध्यप्रदेशतीन करोड़ की सरकारी जमीन से हटवाया कब्जा:जेसीबी लेकर पहुंचे अफसर, दोबारा...

तीन करोड़ की सरकारी जमीन से हटवाया कब्जा:जेसीबी लेकर पहुंचे अफसर, दोबारा प्लॉटिंग न हो, इसके लिए करवाए गड्‌ढे

दतिया में भांडेर रोड स्थित भेड़पुरा में राजस्व विभाग ने अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई करते हुए करीब तीन बीघा से अधिक सरकारी जमीन को कब्जे से मुक्त कराया। तहसीलदार दीपक झा के नेतृत्व में हुई कार्रवाई में राजस्व रिकॉर्ड में दर्ज खसरा नंबर 257/1/1 की जमीन पर किए गए कब्जे को हटाया गया। तहसीलदार ने बताया कि मुक्त कराई गई जमीन की अनुमानित कीमत करीब तीन करोड़ रुपए है। कार्रवाई के दौरान जेसीबी की मदद से जमीन पर जगह-जगह गड्ढे किए गए, ताकि दोबारा कब्जा कर प्लॉटिंग न की जा सके। बताया जा रहा है कि कुछ कब्जाधारियों ने जमीन को समतल कर प्लॉटिंग के हिसाब से तैयार कर लिया था। कब्जा धारियों ने मथुरा देवी को एक प्लाट भी अवैध रूप से नोटरी करा कर बेच दिया था। जिसे भी प्रशासन ने मुक्त कराया है। प्रशासन ने जेसीबी से जमीन को खोदकर प्लॉटिंग के लिए किए गए निर्माण/समतलीकरण को हटा दिया। कार्रवाई के दौरान राजस्व विभाग की टीम मौके पर मौजूद रही। तहसीलदार अजय झा ने बताया कि, तीन बीघा जमीन को अतिक्रमण से मुक्त कराया है।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here