Homeछत्तीसगढ़तालाब में डूबने से 3 बच्चियों की मौत:स्कूल नहीं गईं, नहाने पहुंचीं,...

तालाब में डूबने से 3 बच्चियों की मौत:स्कूल नहीं गईं, नहाने पहुंचीं, घर नहीं लौटीं तो ग्रामीणों ने तलाशा, तीनों के शव मिले

छत्तीसगढ़ के कोरबा में नहाने गईं 3 सहेलियों की तालाब में डूबने से मौत हो गई। काफी देर तक घर नहीं लौटने पर परिजन और ग्रामीण तालाब पहुंचे। वहां किनारे चप्पल और कपड़े मिले। इसी दौरान एक नाबालिग का शव दिखाई दिया। इसके बाद तालाब में डूबीं 2 अन्य नाबालिगों की तलाश शुरू की गई। कड़ी मशक्कत के बाद दोनों के शव भी तालाब से बरामद कर लिए गए। तीनों सहेलियां गुरुवार को स्कूल नहीं गई थीं और तालाब में नहाने पहुंची थीं। घटना के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है। मामला पाली थाना क्षेत्र का है। देखिए ये तस्वीरें… पढ़िए सिलसिलेवार पूरी घटनाक्रम… जानकारी के मुताबिक, इंदु अगरिया (7) पिता दुर्जन, राखी (8) पिता मलखम और साधना (8) पिता सुखसिंह नुनेरा गांव की रहने वाली थीं। तीनों सहेलियां कक्षा पहली में पढ़ती थीं और किसान परिवार से थीं। गुरुवार को उनके परिवार के सदस्य काम करने गए थे। इस दौरान तीनों सहेलियां स्कूल नहीं गईं और दोपहर में तालाब में नहाने चली गईं। शाम को उनके परिजन घर लौटे तो तीनों घर पर नहीं थीं। इसके बाद परिजन और ग्रामीणों ने उनकी तलाश शुरू की। तलाश करते हुए एक ग्रामीण तालाब पहुंचा। तालाब की मेड़ पर मिले चप्पल-कपड़े वहां मेड़ पर बच्चियों के चप्पल और कपड़े मिले। वहीं, इंदु का शव तालाब में तैरता मिला। ग्रामीण ने तुरंत परिजनों और अन्य लोगों को इसकी जानकारी दी। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से इंदु के शव को तालाब से बाहर निकाला। इसके बाद पुलिस और ग्रामीणों ने तालाब में उतरकर बाकी दोनों बच्चियों की तलाश शुरू की। काफी मशक्कत के बाद राखी और साधना के शव भी बरामद कर लिए गए। पुलिस ने मर्ग कायम कर तीनों शवों का पंचनामा किया। इसके बाद शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया। आशंका- एक सहेली को डूबता देख बचाने उतरीं दोनों बताया जा रहा है कि जब तीनों सहेलियां तालाब में नहाने गईं, उस समय वहां कोई और मौजूद नहीं था। आशंका है कि नहाने के दौरान पहले एक बच्ची डूबने लगी होगी। उसे बचाने की कोशिश में बाकी दोनों सहेलियां भी पानी में उतर गई होंगी और तीनों डूब गईं होंगी। पुलिस बोली- जांच की जा रही पाली थाना प्रभारी मनोज कौशिक ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। वहां एक बच्ची का शव तालाब के पानी में तैरता मिला। इसके बाद बाकी दो बच्चियों की तलाश शुरू की गई। काफी मशक्कत के बाद दोनों के शव भी बरामद कर लिए गए। पुलिस मर्ग कायम कर जांच कर रही है। ……………….. हादसे से जुड़ी यह खबर भी पढ़िए… ‘ब्लू वाटर’ में तैरने की शर्त पर डूबा युवक, VIDEO: 36 घंटे बाद भी सुराग नहीं, दोस्तों संग लगी थी तैरकर पार जाने की शर्त रायपुर के ब्लू वाटर खदान में युवक के डूबने की घटना को 36 घंटे से ज्यादा बीत चुके हैं, लेकिन अब तक उसका शव नहीं मिला है। SDRF की टीम लगातार सर्चिंग कर रही है। मौदहापारा निवासी आदिल खान (24) बुधवार को तीन दोस्तों के साथ यहां घूमने पहुंचा था। इसी दौरान दोस्तों के बीच खदान के एक छोर से दूसरे छोर तक तैरकर जाने की शर्त लगी। पढ़ें पूरी खबर…

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here