Homeमध्यप्रदेशतलाकशुदा गर्लफेंड के लिए युवक ने दी जान:मध्य प्रदेश से 1121 KM...

तलाकशुदा गर्लफेंड के लिए युवक ने दी जान:मध्य प्रदेश से 1121 KM दूर बगहा आया; प्रेमिका बोली-टॉर्चर करता था, इसलिए शादी से मना किया

मध्य प्रदेश शाजापुर के सुजालपुर मंडी रहने वाले एक युवक ने बिहार के बगहा में अपनी गर्लफ्रेंड के घर आकर सुसाइड कर लिया है। मृतक की पहचान शेखर राठौर(23) के रूप में हुई है। शेखर मंगलवार की शाम 1,121 किलोमीटर की दूरी तय कर तलाकशुदा प्रेमिका के घर पहुंचे। प्रेमिका ने जब शादी से मना किया तो उसने जहर पी ली। गंभीर हालत में उसे अस्पताल ले जाया गया, लेकिन बेतिया रेफर किए जाने के दौरान रास्ते में उसकी मौत हो गई। शेखर की 2 साल पहले फेसबुक पर बगहा के डीह डोमवलिया की रहने वाली प्रीति कुमारी से बातचीत हुई थी। प्रीति 2 बेटियों की मां है। उसका डाइवोर्स हो चुका है। कुछ ही दिनों की चैटिंग के बाद दोनों को एक-दूसरे से प्यार हो गया। शेखर एक बार पहले भी प्रिती से मिलने बगहा आया था। दोनों ने शादी करने का भी प्लान किया था, लेकिन प्रीति का कहना है कि शेखर के बदलते व्यवहार और टॉर्चर से परेशान होकर मैंने शादी से इनकार कर दिया था। 2 साल से चल रहा था अफेयर प्रीति ने बताया कि 2 साल फेसबुक पर शेखर से बातचीत शुरू हुई थी। धीरे-धीरे बातचीत बढ़ी तो हम दोनों ने एक दूसरे को अपना फोन नंबर दिया। अब फोन पर शेखर और मेरी बात होने लगी। हम दोनों एक दूसरे के करीब आ गए। प्रीति का कहना है कि हम दोनों ने शादी करने का प्लान बनाया था, लेकिन हाल के दिनों में शेखर का व्यवहार बदलने लगा। वो मुझे टॉर्चर करने लगा। इसके बाद मैंने शादी से इनकार कर दिया, लेकिन शेखर लगातार शादी करने की जिद पर अड़ा था। प्रीति ने बताया- मंगलवार को वो अचानक मेरे घर आ गया। मैंने कभी सोचा भी नहीं था कि वो इतनी दूर से यहां आ जाएगा। जब शेखर घर आया तो उस वक्त मैं और मेरी दोनों बेटी घर पर थीं। उसने घर में घुसते ही कहा कि प्रीति अपना फोन दो। मैंने फोन देने से मना किया। प्रीति ने बताया- अचानक शेखर ने अपनी जेब में हाथ डाला और एक शीशी निकाली। मैं कुछ समझ पाती तब तक उसने जहर पी लिय। मैं भागकर घर से बाहर आई, लोगों को बताया कि शेखर ने जहर पी लिया है। इतने में उसने कमरे का दरवाजा अंदर से बंद कर लिया। हमारे समझाने के बाद भी उसने दरवाजा नहीं खोला। आखिरकार मुझे डायल 112 को फोन करना पड़ा। GMCH पहुंचने से पहले युवक ने तोड़ा दम मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा खोलकर उसे अनुमंडलीय अस्पताल ले गई। डॉ. विनय कुमार ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे जीएमसीएच बेतिया रेफर कर दिया। हालांकि, एंबुलेंस से बेतिया ले जाते समय रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। एसडीपीओ निहार भूषण ने बताया कि घटना की सूचना मृतक के परिजन को दे दी गई है। पुलिस ने फिलहाल महिला को हिरासत में लिया है।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here