Homeदेशतमिलनाडु भाजपा प्रमुख रहे अन्नामलाई ने पार्टी छोड़ी:BJP अध्यक्ष को इस्तीफा सौंपा,...

तमिलनाडु भाजपा प्रमुख रहे अन्नामलाई ने पार्टी छोड़ी:BJP अध्यक्ष को इस्तीफा सौंपा, नई पार्टी बना सकते हैं; 2 दिन पहले शाह से मिले थे

तमिलनाडु BJP के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष के. अन्नामलाई ने शुक्रवार को भाजपा पार्टी से रिजाइन कर दिया। उन्होंने भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन को इस्तीफा सौंपा। उन्होंने इसे मंजूर भी कर लिया है। अन्नामलाई ने दो दिन पहले दिल्ली में गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की थी। सूत्रों के मुताबिक, अन्नामलाई भाजपा से बिना टकराव वाली सम्मानजनक विदाई चाहते थे। इसके बाद वे तमिलनाडु में ‘राष्ट्रवादी-तमिल दर्शन’ आधारित गैर-राजनीतिक आंदोलन शुरू करेंगे, जिसे जनभावनाओं के आधार पर बाद में राजनीतिक दल में बदला जा सकता है। अन्नामलाई 7 जून को अपने कोर समर्थकों के साथ बैठक करेंगे। इसके बाद आगे की रणनीति का ऐलान कर सकते हैं। युवा वोटबैंक में उनकी पकड़ को देखते हुए उनके अगले कदम पर राजनीतिक दलों की नजर है। यह भी चर्चा है कि RSS चाहता है कि अन्नामलाई सार्वजनिक जीवन में सक्रिय बने रहें। तीन दिन पहले मुलाकात, फिर इस्तीफा 2 जून: अन्नामलाई और शाह की मुलाकात 5 जून: अन्नामलाई का इस्तीफा मंजूर अन्नामलाई और बीजेपी में अनबन, पहले मिल गए थे 4 संकेत… भाजपा को कितना नुकसान, 3 संभावनाएं… लेकिन नुकसान सीमित भी रह सकता है, 2 वजह… अन्नामलाई ने 2020 में भाजपा जॉइन की, 6 साल बाद इस्तीफा अन्नामलाई ने 25 अगस्त 2020 को BJP जॉइन की थी। उस समय वे कर्नाटक कैडर के पूर्व IPS अधिकारी थे। पार्टी में शामिल होने के तुरंत बाद तमिलनाडु BJP का उपाध्यक्ष बनाया गया था। 2021 को उन्हें तमिलनाडु BJP का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया। अप्रैल 2025 तक इस पद पर रहे। तमिलनाडु में BJP के संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने का अभियान चलाया। एन मन्न, एन मक्कल (मेरी धरती, मेरे लोग) यात्रा निकाली, जिसके जरिए राज्यभर में जनसंपर्क किया। 2021 विधानसभा चुनाव में अरवाकुरिची सीट से चुनाव लड़ा, लेकिन हार गए। DMK सरकार के खिलाफ भ्रष्टाचार और कानून-व्यवस्था के मुद्दों को लगातार उठाया। 2024 लोकसभा चुनाव में कोयंबटूर सीट से चुनाव लड़ा, लेकिन हार गए। तमिलनाडु में BJP को सिर्फ 1 सीट मिली तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में BJP सिर्फ 1 सीट जीत पाई, जबकि एक्टर विजय की 2 साल पुरानी पार्टी TVK को 108 सीटें मिलीं। ये DMK (59) और AIDMK (47) की कुल सीटों से ज्यादा है। ——————

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here