Homeदेशतमिलनाडु की थेनी सब-जेल से 17 कैदी फरार:पुलिस ने एक को पकड़ा,...

तमिलनाडु की थेनी सब-जेल से 17 कैदी फरार:पुलिस ने एक को पकड़ा, बाकी की तलाश के लिए 17 टीमें सर्च ऑपरेशन में जुटीं

तमिलनाडु के थेनी जिले की उप-जेल में सोमवार देर रात एक ही सेल में बंद 17 कैदी सुरक्षाकर्मियों पर हमला कर फरार हो गए। पुलिस ने सघन तलाशी अभियान चलाया और 17 फरार कैदियों में से एक को दोबारा गिरफ्तार कर लिया है। बाकी बचे 16 फरार आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस ने 17 विशेष टीमें गठित की हैं। साउथ क्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक (IGP) विजयेंद्र बिदारी ने बताया कि सुरक्षा टीमें सभी चेक पोस्ट पर वाहनों की सघन जांच कर रही हैं। पड़ोसी जिलों की पुलिस को सतर्क कर दिया गया है और वहां हाई अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, डिंडीगुल एसपी एस. जयकुमार ने बताया कि पड़ोसी डिंडीगुल जिले में 16 जगहों पर नए चेक पोस्ट बनाए गए हैं।
एक कैदी की बीमारी की बहाना बनाया पुलिस रिपोर्ट के मुताबिक, यह पूरी वारदात बेहद सुनियोजित तरीके से अंजाम दी गई। सोमवार रात सभी 17 आरोपी उप-जेल की एक ही सेल में बंद थे। कैदियों ने नाटक किया कि उनमें से एक की तबीयत बहुत खराब है और उसे दौरे आ रहे हैं। जब जेल के कर्मचारी और सुरक्षाकर्मी सेल का दरवाजा खोलकर अंदर दाखिल हुए, तो घात लगाए बैठे सभी कैदियों ने उन पर अचानक हमला बोल दिया और जेल से भाग निकले। कैदियों के हमले में एक पुलिसकर्मी के सिर में गंभीर चोटें आई है। उन्हें जी. विलाक्कु के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस रिपोर्ट के मुताबिक, जेल के दो अन्य पुलिसकर्मियों को भी मामूली चोटें आई हैं। पड़ोसी राज्य केरल में भी अलर्ट जारी इडुक्की, मदुरै और डिंडीगुल जिलों की पुलिस को इस घटना की जानकारी दी गई है, और फरार आरोपियों की पहचान में मदद के लिए उनकी तस्वीरें पुलिस अधिकारियों तक पहुंचा दी गई हैं। फरार आरोपियों की पहचान से जुड़ी तस्वीरें मदुरै, डिंडीगुल और पड़ोसी राज्य केरल से सटे इडुक्की जिले में अलर्ट जारी कर दिया गया है। आशंका जताई जा रही है कि आरोपी जंगली रास्तों या केरल सीमा को पार करने की कोशिश कर सकते हैं। ————-
ये खबर भी पढ़ें… श्योपुर जेल की 22 फीट ऊंची दीवार फांदकर कैदी फरार:आरोपी ने चादरों से रस्सी बनाई श्योपुर जिला जेल से शनिवार दोपहर एक कैदी 22 फीट ऊंची दीवार फांदकर फरार हो गया। उसने चादरों को जोड़कर रस्सी बनाई और दीवार पार कर ली। घटना दोपहर 2 से 3 बजे के बीच की बताई जा रही है, जिसके बाद जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया। पूरी खबर पढ़ें…

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here