Homeमध्यप्रदेशड्राफ्ट पर आए सुझाव:100 वर्गमीटर के प्लॉट पर 1 पेड़ लगाना जरूरी,...

ड्राफ्ट पर आए सुझाव:100 वर्गमीटर के प्लॉट पर 1 पेड़ लगाना जरूरी, मकान निर्माण पूरा होने पर होगी जांच

मप्र एकीकृत भूमि विकास एवं भवन प्रोत्साहन नियम-2026 का नोटिफिकेशन एक सप्ताह में जारी करने की तैयारी है। नगरीय एवं आवास विकास विभाग ने प्रदेश में सुनियोजित विकास के लिए नए नियमों का ड्राफ्ट तैयार किया था। इसमें बिल्डिंग परमिशन की प्रक्रिया को आसान करने, सड़कों की चौड़ाई के हिसाब से बड़े शहरों की तरह छोटे शहरों में भी हाईराइज इमारतों को मंजूरी देने समेत सुनियोजित विकास की प्रक्रिया को सरल बनाने की बात कही गई है। पर्यावरण संरक्षण के लिए प्लॉट की साइज के हिसाब से पेड़ लगाना भी अनिवार्य किया है। टीएंडसीपी आयुक्त कौशलेंद्र विक्रम सिंह के मुताबिक ड्राफ्ट को अध्ययन और सुझाव के लिए एशियन डेवलपमेंट बैंक, निर्माण संस्थाओं के प्रतिनिधियों और एक्सपर्ट को भेजा गया था। इन सुझावों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है। नोटिफिकेशन जारी होने के बाद इस पर दावे-आपत्तियां बुलाई जाएंगी। इन पर सुनवाई होगी। बता दें, मप्र एकीकृत भूमि विकास एवं भवन प्रोत्साहन नियम–2026 वर्तमान में लागू मप्र भूमि विकास निगम 2012 की जगह लेगा। कृषि भूमि पर फार्म हाउस में 100 पेड़ प्रति हेक्टेयर का प्रावधान आवासीय-व्यावसायिक भूखंडों समेत फार्म हाउस में क्षेत्रफल के अनुपात में पेड़ों की मौजूदगी के लिए भी नियम तय किए गए हैं। 100 वर्गमीटर या इससे बड़े प्लॉट पर एक पेड़, 200 वर्गमीटर के प्लॉट में 2 पेड़, 300 वर्गमीटर के प्लॉट में 3 पेड़ लगाना अनिवार्य किया गया है। ये पेड़ मकान के सामने और पीछे छोड़े गए खाली स्थान पर लगाए जा सकेंगे। इन प्लॉट पर निर्माण पूरा होने के बाद नगरीय निकाय प्रमाण-पत्र तभी जारी किया जाएगा, जब यहां लगे पेड़ों की पुष्टि होगी। प्लॉट पर पहले से लगे पेड़ों को काटने के बजाय उन्हें सुरक्षित करने के हरसंभव प्रयास भी करना होंगे। कृषि भूमि पर फार्म हाउस के निर्माण की अनुमति लेने से पहले भूखंड पर प्रति हेक्टेयर 100 जीवित पेड़ होना अनिवार्य होगा। फार्म हाउस के लिए न्यूनतम भूखंड का आकार 0.40 हेक्टेयर (4000 वर्गमीटर) है। इस हिसाब से यहां 40 पेड़ होना अनिवार्य होगा। इससे पर्यावरण संरक्षण के साथ ही शहरों में ग्रीनरी को बढ़ाने में मदद मिलेगी। छोटे प्लॉट्स पर सजावटी और फलदार पेड़ लगाए जा सकेंगे, जिनका फैलाव कम हो और भवन के स्ट्रक्चर को कोई नुकसान न पहुंचे। नए नियमों में ये है खास… अब छोटे शहरों में भी हाईराइज इमारतें बन सकेंगी स्वघोषणा पत्र और ऑनलाइन फीस जमा करने के बाद 2152 वर्गफीट (200 वर्गमीटर) के प्लॉट पर भवन निर्माण अनुमति। 3229 वर्गफीट (300 वर्गमीटर) के प्लॉट पर 10 वर्ष अनुभव वाले अधिकृत आर्किटेक्ट नक्शा कर सकेंगे स्वीकृत। ये सुविधा खुद के रहने के लिए मकान बनाने वाले के लिए ही होगी।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here