Homeमध्यप्रदेशडिजिटल अरेस्ट में मुरैना से दो चचेरे भाई गिरफ्तार:रिटायर्ड लैब टेक्नीशियन से...

डिजिटल अरेस्ट में मुरैना से दो चचेरे भाई गिरफ्तार:रिटायर्ड लैब टेक्नीशियन से ठगी के तार चाइनीज नेटवर्क से जुड़े, क्रिप्टोकरेंसी में बदलते थे रुपए

ग्वालियर में रिटायर्ड स्वास्थ्य कर्मचारी से 1.58 करोड़ रुपए की डिजिटल अरेस्ट ठगी के मामले में साइबर पुलिस ने मुरैना के पोरसा से शुक्रवार रात दो चचेरे भाइयों को गिरफ्तार किया है। जांच में सामने आया कि दोनों टेलीग्राम के जरिए विदेशी (चाइनीज) नेटवर्क से जुड़े थे और ठगी की रकम को बायनेन्स (Binance) के माध्यम से USDT (क्रिप्टोकरेंसी) में बदलकर आगे भेजते थे। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 10 एटीएम कार्ड, 3 चेकबुक, 2 मोबाइल और 3 सिम कार्ड बरामद किए हैं। इससे पहले इस मामले में नासिक के एक लोहा कारोबारी को भी गिरफ्तार किया जा चुका है, जिसके खाते में ठगी की रकम की पहली लेयर पहुंची थी। CBI-ED अधिकारी बनकर 1.58 करोड़ ठगे जनकगंज निवासी रिटायर्ड स्वास्थ्य कर्मचारी मीनाक्षी नाखरे को ठगों ने खुद को CBI और ED का अधिकारी बताकर वीडियो कॉल पर ‘डिजिटल हाउस अरेस्ट’ कर लिया था। मनी लॉन्ड्रिंग केस में फंसाने और गिरफ्तारी का डर दिखाकर उनसे अलग-अलग बैंकों की एफडी तुड़वाकर 1.58 करोड़ रुपए कथित जांच के नाम पर विभिन्न खातों में ट्रांसफर करा लिए थे। ऐसे पहुंची पुलिस आरोपियों तक बैंक खातों की ट्रांजेक्शन हिस्ट्री खंगालने पर पुलिस को मुरैना के पोरसा निवासी राहुल तोमर के खाते में ठगी के 4 लाख रुपए मिलने का पता चला। पूछताछ में राहुल ने बताया कि उसने कमीशन के लालच में अपना बैंक खाता अपने चचेरे भाई रोहित तोमर को इस्तेमाल करने के लिए दिया था। इसके बाद पुलिस ने रोहित को भी गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में रोहित ने स्वीकार किया कि वह टेलीग्राम के जरिए विदेशी नेटवर्क के संपर्क में था और ठगी की रकम से बाइनेंस पर USDT खरीदकर आगे ट्रांसफर करता था। डीएसपी साइबर मनीष यादव ने बताया कि दोनों आरोपियों को रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है। जांच का दायरा बढ़ाया गया है और जिन-जिन खातों में ठगी की रकम पहुंची है, उनकी भी पड़ताल की जा रही है। ये खबर भी पढ़ें… रिटायर्ड लैब टेक्नीशियन से हुई थी 1.58 करोड़ की ठगी ग्वालियर की 69 वर्षीय रिटायर्ड लैब टेक्नीशियन को ठगने वाले पकड़े जाने लगे हैं। बुजुर्ग को दिल्ली पुलिस के IPS अधिकारी व CBI ऑफिसर बनकर 33 दिन तक डिजिटल अरेस्ट कर 1.58 करोड़ की ठगी में पकड़े गए महाराष्ट्र के लोहा कारोबारी बिट्ठल फलसे से कई नए खुलासे हुए हैं। बुजुर्ग से ठगी गई रकम में से 19 लाख 50 हजार रुपए इस कारोबारी के ICICI बैंक के करंट अकाउंट में गए थे।पूरी खबर पढ़ें

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here