मुरैना जिले के माता बसैया थाना क्षेत्र में पत्थर लोड ट्रैक्टर-ट्रॉली ने श्रद्धालुओं से भरे ऑटो रिक्शा को टक्कर मार दी। हादसे में महिला और पुरुष समेत तीन की मौके पर मौत हो गई। ऑटो में कुल 8 लोग सवार थे। इनमें 6 श्रद्धालु घायल हैं, जिनमें तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक ये लोग बानमौर विजय पुरा से माता बसैया के पास स्थित भूमिया बाबा मंदिर दर्शन के लिए जा रहे थे। इसी दौरान पारासर की तेवरिया के पास हादसा हो गया। टक्कर इतनी तेज थी कि ऑटो के परखच्चे उड़ गए। घटना की सूचना मिलते ही माता बसैया थाना पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया गया। खबर अपडेट की जा रही है… ये खबर भी पढ़ें… बोलेरो-ट्रक की टक्कर से 5 की मौत, 4 गंभीर मध्य प्रदेश के सीहोर जिले में ट्रक और बोलेरो की टक्कर हो गई। हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई, जबकि 4 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर इतनी भीषण थी कि बोलेरो के परखच्चे उड़ गए। बोलेरो में सवार अंदर फंस गए, जिन्हें लोगों ने बाहर निकाला। पढ़ें पूरी खबर…
