Homeमध्यप्रदेशट्राइबल डिपार्टमेंट के 242 अकाउंटेंट्स की सीआर गायब:नहीं मिल रहा 8 साल...

ट्राइबल डिपार्टमेंट के 242 अकाउंटेंट्स की सीआर गायब:नहीं मिल रहा 8 साल का रिकॉर्ड, संभाग-जिलों से लेकर स्कूलों तक खोजबीन शुरू

एमपी के जनजातीय कार्य विभाग में 242 लेखापालों के आठ साल के गोपनीय प्रतिवेदन (सीआर) का रिकॉर्ड नहीं मिल रहा है। वर्ष 2019 से 2026 तक की सीआर विभाग के पास उपलब्ध नहीं होने से इन कर्मचारियों की गोपनीय सेवा रिपोर्ट अधर में है। किसी कर्मचारी की एक साल तो किसी की लगातार आठ साल की सीआर अप्राप्त है। विभाग की सूची में प्रदेशभर में पदस्थ 242 लेखापालों के नाम दर्ज हैं। मामले में जनजातीय कार्य विभाग के आयुक्त कार्यालय ने 30 अक्टूबर को प्रदेश के सभी संभागीय आयुक्तों, सहायक आयुक्तों, जिला संयोजकों और विभागीय स्कूलों के प्राचार्यों को स्मरण-पत्र जारी किया है। इनके माध्यम से संबंधित लेखापालों की लंबित सीआर एक सप्ताह में उपलब्ध कराने को कहा गया है। विभाग ने स्पष्ट किया है कि सीआर समय पर नहीं मिलने के कारण कर्मचारियों को समयमान वेतनमान और पदोन्नति के लाभ से वंचित होना पड़ सकता है। ऐसी स्थिति में संबंधित अधिकारी-कर्मचारी स्वयं उत्तरदायी होंगे। पोर्टल पर अपलोड कराने के भी निर्देश विभाग ने संबंधित अधिकारियों को केवल सीआर उपलब्ध कराने के निर्देश ही नहीं दिए, बल्कि विभागीय पोर्टल पर इन्हें अपलोड कराने और ई-मेल तथा व्हाट्सऐप के माध्यम से संबंधितों को सूचना देने को भी कहा है। सूची 28 अक्टूबर 2026 की स्थिति के आधार पर तैयार की गई है। इसमें अलग-अलग जिलों में पदस्थ लेखापालों के नाम, उनके अप्राप्त सीआर वर्ष और वर्तमान पदस्थापना का ब्योरा दिया गया है। कई कर्मचारियों की लगातार आठ साल की सीआर नहीं सूची में बड़ी संख्या में ऐसे लेखापाल हैं, जिनकी वर्ष 2019 से 2026 तक की सीआर अप्राप्त बताई गई है। वहीं कुछ कर्मचारियों की वर्ष 2021 से 2026, 2023 से 2026 और 2024 से 2026 तक की रिपोर्ट नहीं मिली है। कुछ नामों के सामने केवल एक साल का रिकॉर्ड अप्राप्त दर्ज है। यानी विभाग में सीआर जमा कराने और उनका रिकॉर्ड संधारित करने की प्रक्रिया में लंबे समय से लापरवाही सामने आ रही है।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here