Homeमध्यप्रदेशट्रक ने NH-43 पर बुजुर्ग को कुचला, VIDEO:टक्कर से फटा सिर, माथे...

ट्रक ने NH-43 पर बुजुर्ग को कुचला, VIDEO:टक्कर से फटा सिर, माथे की हड्डियां टूटीं, सड़क पर तड़पता रहा; खून ज्यादा बहने से मौत

मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले में नेशनल हाईवे 43 पर तेज रफ्तार ट्रक ने एक बुजुर्ग को कुचल दिया। सिर में गंभीर चोट के कारण अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। पूरी घटना पास के CCTV कैमरे में कैद हुई। मामला रामनगर थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, मृतक की पहचान जमुना विश्वकर्मा (56) के रूप में हुई है। उनके माथे की हड्डियां टूट गई थीं। टक्कर के बाद वे सड़क पर तड़पते रहे। ट्रक ड्राइवर गाड़ी नहीं रोककर मौके से भाग गया। नगर परिषद डोला कार्यालय के सामने मारी टक्कर स्थानीय लोगों के मुताबिक, बुधवार दोपहर करीब 2 बजे जमुना विश्वकर्मा पैदल जा रहे थे। नेशनल हाईवे 43 पर नगर परिषद डोला कार्यालय के सामने तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें जोरदार टक्कर मारी। टक्कर इतनी तेज थी कि वे सड़क पर गिर पड़े। CCTV फुटेज में दिखता है कि टक्कर के बाद ट्रक नहीं रुकता। बाइक सवार भी आते-जाते रहे, लेकिन कोई नहीं रुका। बुजुर्ग चिलचिलाती धूप में खून से सने सड़क पर तड़पते रहे। सड़क पर खून बिखरा दिखा। सिर में गंभीर चोटें, खून ज्यादा बहने से गई जान हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोग घायल जमुना विश्वकर्मा को बिजुरी स्वास्थ्य केंद्र ले गए। डॉक्टरों के अनुसार, उनके सिर में गंभीर चोटें थीं। काफी खून बह चुका था। हालत नाजुक होने के कारण इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। अनूपपुर से छत्तीसगढ़ की ओर जा रहा था ट्रक रामनगर थाना प्रभारी सुमित कौशिक ने बताया कि पुलिस ने आसपास के CCTV कैमरों की जांच की। फुटेज में एक संदिग्ध ट्रक की पहचान की गई है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, ट्रक अनूपपुर से रामनगर होते हुए छत्तीसगढ़ की ओर जा रहा था। अज्ञात ड्राइवर के खिलाफ केस दर्ज, तलाश जारी पुलिस ने अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। उसकी तलाश जारी है। जल्द ही आरोपी चालक को गिरफ्तार करने की बात कही गई है। स्थानीय लोगों में तेज रफ्तार वाहनों को लेकर नाराजगी है। सड़क सुरक्षा पर सख्त कदम उठाने की मांग तेज हो गई है। ……………………………………. यह खबर भी पढ़ें जबलपुर में कार से युवक को कुचलने का LIVE VIDEO मध्य प्रदेश के जबलपुर में तेज रफ्तार कार ने युवक और बच्चे को कुचल दिया। युवक की मौत हो गई, जबकि बच्चा गंभीर रूप से घायल हुआ है। बच्चे का इलाज निजी अस्पताल में इलाज जारी है। हादसे के बाद ड्राइवर कार छोड़कर फरार हो गया। मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है। पढ़ें पूरी खबर…

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here