Homeमध्यप्रदेशट्रक ने ई-रिक्शा को रौंदा..दो बहनों समेत 3 की मौत:छतरपुर में रिश्तेदार...

ट्रक ने ई-रिक्शा को रौंदा..दो बहनों समेत 3 की मौत:छतरपुर में रिश्तेदार के यहां से घर लौट रहा था परिवार, 5 घायल; दो की हालत गंभीर

मध्यप्रदेश के छतरपुर में तेज रफ्तार ट्रक ने ई-रिक्शा को रौंद दिया। हादसे में एक ही परिवार की दो सगी बहनों (17 वर्षीय सुमन और 10 वर्षीय सोमवती) समेत तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं पांच अन्य लोग घायल हो गए। इनमें से तीन की हालत गंभीर है। हादसा रविवार शाम शाम को हुआ। सभी घायलों को तुरंत छतरपुर जिला अस्पताल पहुंचाया गया। इनमें से दो की हालत गंभीर होने पर उन्हें ग्वालियर रेफर किया गया है। रिश्तेदारी में कार्यक्रम में गया था परिवार ईशानगर थाना क्षेत्र के ग्राम हतनाई निवासी करंजू आदिवासी का परिवार रिश्तेदारी में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होकर ई-रिक्शा से अपने घर लौट रहा था। वाहन में कुल 6 परिजन और एक अन्य यात्री सवार थे। इसी दौरान मातगुवां के पास बिजावर रोड पर सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक (MP 16 H 1679) ने ई-रिक्शा को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर से ई-रिक्शा के परखच्चे उड़ गए टक्कर इतनी भीषण थी कि ई-रिक्शा के परखच्चे उड़ गए और मौके पर अफरा-तफरी मच गई। हादसे में सुमन (17), उसकी छोटी बहन सोमवती (10) और एक अन्य यात्री राजकुमार की मौत हो गई। कन्हैया आदिवासी, भूरा आदिवासी, गेंदाबाई और किसन पिता दशरथ आदिवासी समेत पांच लोग घायल हैं। ड्राइवर ट्रक छोड़कर मौके से भागा हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। सड़क पर जाम लग गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फरार चालक की तलाश की जा रही है।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here