दमोह में मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत जगन्नाथ पुरी जा रही ट्रेन के रवाना होने के 5 मिनट बाद 63 वर्षीय बुजुर्ग रामकिशोर असाटी की तबीयत बिगड़ गई। पत्नी और साथी यात्रियों ने तुरंत चेन पुलिंग कर ट्रेन रुकवाई। आरपीएफ और 108 एंबुलेंस की मदद से उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। रात 9:50 बजे मंत्री ने दिखाई हरी झंडी देखिए तस्वीरें शुगर लेवल 300 के पार, डॉक्टरों ने 25 मिनट तक दिया CPR जिला अस्पताल में ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर बहादुर सिंह ने बताया कि अस्पताल लाते समय बुजुर्ग की धड़कनें काफी तेज थीं और शरीर में कोई हलचल नहीं हो रही थी। 479 यात्रियों के साथ रवाना हुई थी ट्रेन, परिवार में पसरा मातम मृतक रामकिशोर अपने बेटे नीरज असाटी (जो गल्ले का व्यापार करते हैं) और परिजन को पीछे छोड़ गए हैं। घटना की खबर मिलते ही परिजन अस्पताल पहुंचे और रात 12 बजे शव लेकर घर रवाना हुए। संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी ने बताया कि इस विशेष तीर्थ ट्रेन में दमोह से कुल 479 यात्री सफर कर रहे हैं। यात्रियों की सुविधा के लिए ट्रेन में 10 अनुरक्षक (एस्कॉर्ट), 1 डॉक्टर, 1 मेडिकल असिस्टेंट और 5 सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए हैं।
