Homeमध्यप्रदेशटैंकर में जहरीली गैस से 2 युवकों की मौत:छतरपुर में पेंटिंग करते...

टैंकर में जहरीली गैस से 2 युवकों की मौत:छतरपुर में पेंटिंग करते वक्त दम घुटा; बचाने घुसा साथी भी चपेट में आया

मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में शनिवार को जहरीली गैस से 2 युवकों की मौत हो गई। एक युवक खाली टैंकर में पेंटिंग करते वक्त बेहोश हो गया था। उसे बचाने साथी गया तो वह भी बेहोश हो गया। दोनों की दम घुटने से जान चली गई। मामला गढ़ीमलहरा थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, मृतकों की पहचान 22 वर्षीय गुलाब अनुरागी और 23 वर्षीय अरमान खान के रूप में की गई है। दोनों महाराजपुर के रहने वाले थे। घटना दोपहर करीब 4:30 से 5 बजे के बीच की है। दोनों युवक टैंकर के अंदर बेहोशी की हालत में पड़े मिले थे। टैंकर में बेहोश मिले, अस्पताल में मृत घोषित मौके पर मौजूद वेल्डिंग गैराज संचालक सचिन पटेल ने दोनों युवकों को टैंकर से बाहर निकाला। अपनी गाड़ी से महोबा रोड स्थित मिशन अस्पताल (क्रिश्चियन हॉस्पिटल) पहुंचाया। वहां से निजी एंबुलेंस के जरिए दोनों को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां इमरजेंसी में डॉक्टर अभय सिंह ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हादसे से जुड़ी ये तस्वीरें देखिए… एक्सीडेंट का झूठा फोन, मौके पर खुला सच मृतक अरमान के भाई सलमान ने आरोप लगाया कि उन्हें फोन पर सड़क हादसे की जानकारी दी गई थी, लेकिन गैराज पहुंचने पर सच्चाई सामने आई। दोनों युवक टैंकर के अंदर एक-दूसरे के ऊपर गिरे पड़े थे, जिससे हादसे की असली वजह सामने आई। पेंटिंग के दौरान गैस से दम घुटने की आशंका परिजन के मुताबिक, गुलाब पेंटिंग का काम करता था और उसी गैराज में टैंकर के अंदर पेंटिंग कर रहा था। आशंका है कि पेंटिंग में इस्तेमाल थिनर और केमिकल की जहरीली गैस टैंकर में जमा हो गई, जिससे गुलाब बेहोश हो गया। उसे बचाने अरमान अंदर उतरा, लेकिन वह भी गैस की चपेट में आ गया और दोनों की जान चली गई। शरीर पर झुलसने के निशान, करंट की भी आशंका जिला अस्पताल स्टाफ के अनुसार, जब दोनों शव लाए गए तो उनके शरीर अकड़े हुए थे। कई जगह झुलसने जैसे निशान थे। खासतौर पर अरमान के हाथ गंभीर रूप से झुलसे थे, जिससे करंट लगने की आशंका भी जताई गई है। हालांकि, इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। टीआई बोलीं- प्रथम दृष्टया दम घुटने से मौत थाना प्रभारी रीता सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला टैंकर में पेंटिंग के दौरान दम घुटने से मौत का प्रतीत हो रहा है। दोनों शव जिला अस्पताल की मॉर्च्यूरी में रखवाए गए हैं। अंतिम कारण पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद ही स्पष्ट होगा। फिलहाल पुलिस जांच और आगे की कार्रवाई में जुटी है। ……………………………… यह खबर भी पढ़ें उज्जैन में 2 बच्चों की कीटनाशक गैस से मौत, 3 गंभीर उज्जैन में कीटनाशक से बनी गैस से दो बच्चों की मौत हो गई, एक की हालत नाजुक है। हादसा इंदौर रोड स्थित त्रिवेणी हिल्स में लालचंद प्रजापत के घर हुआ। पुलिस के मुताबिक, बड़ी बेटी पूजा की शादी शाजापुर और छोटी बेटी रीना की शादी कायथा में हुई है। पढ़ें पूरी खबर…

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here