मुरैना शहर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में क्वारी नदी पुल के पास गुरुवार रात साढ़े 8 बजे सड़क हादसा हो गया। मुरैना से धौलपुर-आगरा की ओर जाने वाली लेन पर बाइक सवार तीन लोग दूध के टैंकर की चपेट में आ गए। हादसे में तीनों की मौत हो गई। मृतकों में दो सगे भाई शामिल हैं। तीनों एक ही गांव हिंगोना कला के रहने वाले थे। ये हैं मृतक पुलिस के अनुसार, मृतकों में कल्लू माहौर (31), गोपी माहौर (18) और प्रकाश माहौर (50) शामिल हैं। कल्लू और गोपी सगे भाई थे। तीनों के शव पोस्टमार्टम के लिए मुरैना के डेड हाउस में रखवाए गए हैं। परिजनों को सूचना दे दी गई है। शुक्रवार सुबह पोस्टमार्टम कराया जाएगा। टैंकर की तलाश में जुटी पुलिस सिविल लाइन थाना प्रभारी टीआई उदयभान यादव के अनुसार, दुर्घटना के बाद टैंकर चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस टैंकर और उसके चालक की तलाश कर रही है। मामले में कार्रवाई जारी है।
