Homeछत्तीसगढ़टीचर ने 10th की स्टूडेंट से न्यूड वीडियो मांगे:नहीं भेजने पर एग्जाम...

टीचर ने 10th की स्टूडेंट से न्यूड वीडियो मांगे:नहीं भेजने पर एग्जाम में फेल करने की धमकी दी, एक्स्ट्रा क्लास में लिया था मोबाइल नंबर

छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में टीचर ने छात्रा को अश्लील वीडियो भेजे और उसे भी अपना न्यूड वीडियो भेजने का दबाव बनाया। आरोपी आशीष मंडल (30) हायर सेकेंडरी स्कूल मरोड़ा में मैथ्स पढ़ाता था। एक्स्ट्रा क्लास लेने के बहाने उसने नंबर लिया और मैसेज भेजने लगा। मामला बांदे थाना क्षेत्र का है। आरोप है कि आशीष मंडल ने छात्रा को एग्जाम में फेल करने का भी डर दिखाया। मानसिक रूप से परेशान लड़की ने अपनी मां को सारी बात बताई, जिसके बाद थाने में शिकायत की। पुलिस ने आरोपी टीचर को अरेस्ट कर लिया है। उस पर POCSO एक्ट के तहत मामला दर्ज हुआ है। एक्स्ट्रा क्लास के बहाने मोबाइल नंबर मांगा पुलिस के मुताबिक, आरोपी आशीष मंडल (30) मैथ्स का टीचर है। वह मरोड़ा के हायर सेकेंडरी स्कूल में पिछले 10 साल से पदस्थ है। 16 अगस्त को उसने एक्स्ट्रा मैथ्स की क्लास ली थी। इस दौरान उसने 10वीं की छात्रा का मोबाइल नंबर लिया। फेल करने का डर दिखाने का आरोप आरोप है कि इसके बाद वह उसे अश्लील मैसेज भेजने और उससे न्यूड फोटो-वीडियो भेजने के लिए दबाव बनाने लगा। ऐसा नहीं करने पर छात्रा पर मानसिक दबाव बनाने लगा और उसे एग्जाम में फेल करने का डर भी दिखा रहा था। दबाव बनाए जाने की बात सामने आने के बाद मामला पुलिस तक पहुंचा। मां की शिकायत के बाद पुलिस ने शुरू की जांच छात्रा की मां ने 20 अगस्त को बांदे थाने में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और आरोपी टीचर को हिरासत में लिया। पुलिस के अनुसार, आरोपी की पहचान आशीष मंडल, निवासी पी.व्ही.-40 पुरुषोत्तम नगर के रूप में हुई है। पुलिस ने घटना में इस्तेमाल मोबाइल फोन भी जब्त किया है। BNS, POCSO और IT एक्ट में मामला दर्ज बांदे पुलिस ने आरोपी टीचर के खिलाफ BNS की धारा 75, POCSO एक्ट की धारा 12 और IT एक्ट की धारा 67(ए) के तहत मामला दर्ज किया है। जांच के दौरान पुलिस ने उपलब्ध साक्ष्यों और जब्त मोबाइल फोन को भी कार्रवाई का हिस्सा बनाया है। न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपी शिक्षक को कोर्ट में पेश किया। न्यायालय के आदेश के बाद आरोपी को जिला जेल कांकेर भेज दिया गया है। मामले में पुलिस की आगे की विवेचना जारी है। ………………….. इससे जुड़ी यह खबर भी पढ़ें… टीचर ने स्टूडेंट से 200 बार लिखवाई मां की गाली: स्कूल में गाली देने पर सजा दी, कॉपी पर पेरेंट्स के साइन भी मांगे, बर्खास्त अंबिकापुर के बिरला ओपन माइंड इंटरनेशनल स्कूल की टीचर ने कक्षा 8वीं के छात्र को 200 बार मां की गाली लिखने की सजा दी। छात्र से हिंदी और अंग्रेजी में 100-100 बार गाली लिखवाकर कॉपी पर पेरेंट्स के साइन कराने को भी कहा गया। मामला सामने आने के बाद स्कूल प्रबंधन ने पहले टीचर को सस्पेंड किया, फिर गलती पाए जाने पर उसे बर्खास्त कर दिया। वहीं, सरगुजा DEO ने पूरे मामले की जांच के आदेश दिए हैं। पढ़ें पूरी खबर…

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here