Homeमध्यप्रदेशझाबुआ में दिनदहाड़े युवक के अपहरण का VIDEO:दवाई लेने गया था; लाठी...

झाबुआ में दिनदहाड़े युवक के अपहरण का VIDEO:दवाई लेने गया था; लाठी डंडे लिए बदमाशाें ने जबरन दबोचा, हाथ-पैर पकड़कर गाड़ी में डाला

झाबुआ जिले के खयडूछोटी के एक युवक का दिनदहाड़े अपहरण कर लिया गया। यह वारदात 17 जुलाई दोपहर की है, जिसका सीसीटीवी फुटेज शनिवार को सामने आया है। घटना के बाद से पीड़ित की पत्नी ने पुलिस के आला अधिकारियों से मदद की गुहार लगाई है। दवाई लेने पारा गांव गए थे जानकारी के अनुसार, खयडूछोटी निवासी भल्लू (30) 17 जुलाई को दोपहर करीब 1:30 बजे ग्राम पारा में दवाई लेने के लिए गए थे। इसी दौरान वहां एक गाड़ी में 5-7 लोग आ गए। हाथ में लाठी-डंडे लिए बदमाशों ने उन्हें जबरन दबोच लिया और हाथ-पैर पकड़कर गाड़ी में डालकर फरार हो गए। अपहरण की पूरी वारदात वहां लगे एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। देखें अपहरण की चार तस्वीरें… गांव के लोगों पर आरोप पीड़ित की पत्नी भूरीबाई ने गांव के ही कुछ लोगों पर अपहरण का आरोप लगाया है। उन्होंने एडिशनल एसपी प्रतिपालसिंह महोबिया को शिकायती आवेदन देकर बताया कि पुराने जमीनी विवाद को लेकर इस वारदात को दितीया पिता रालू सिंगाड़, कमलेश, कैलाश, भमरू और ठाकुर (सभी निवासी खयडूछोटी) ने अंजाम दिया है। पुलिस की धीमी कार्रवाई से परिवार परेशान भूरीबाई के मुताबिक, अपहरणकर्ताओं ने वारदात के दौरान गुजरात पासिंग वाहन (GJ01KM2987) का इस्तेमाल किया है। भूरीबाई ने पुलिस प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि उन्होंने घटना के तुरंत बाद झाबुआ थाना पुलिस को मामले की सूचना दी थी। इसके बावजूद पुलिस ने अब तक आरोपियों को गिरफ्तार करने या उनके पति को बरामद करने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया है। पीड़ित पत्नी ने एडिशनल एसपी से मांग की है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल जांच शुरू की जाए और उनके पति भल्लू को सकुशल बरामद कर अपहरणकर्ताओं के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए। पहले भी कर चुके शिकायत ग्रामीणों के साथ आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष कमलेश सिंगाड़ ने बताया कि गांव में आरोपियों और ग्रामीणों के बीच जमीन को लेकर विवाद हुआ था। 14 जुलाई को भी पुलिस से शिकायत की गई थी। यदि उस समय कार्रवाई होती तो आरोपियों के हौसले बुलंद नहीं होते। ग्रामीणों ने बताया कि पीड़ित का आरोपियों के साथ कोई व्यक्तिगत विवाद नहीं था। केवल ग्रामीणों के साथ होने के कारण उसका अपहरण किया गया है। मामले में एडिशनल एसपी प्रतिपाल सिंह महोबिया ने बताया – एसडीओपी को प्रकरण में आवश्यक निर्देश दिए गए हैं। पुलिस की दो टीमें मामले की जांच में लगी हुई हैं। कॉल डिटेल और अन्य माध्यमों से जानकारी जुटाई जा रही है। आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। यह खबर भी पढ़ें… चाकू दिखाकर नाबालिग के अपहरण का लाइव VIDEO:सागर में घर के सामने गाली-गलौज, जान से मारने की धमकी दी; महिला परिजन घायल सागर में एक नकाबपोश किशोर चाकू की नोंक पर नाबालिग लड़की को अपने साथ ले गया। उसने नाबालिग को बचाने की कोशिश कर रहे परिजन पर चाकू से हमला किया। जान से मारने की धमकी भी की। फिर लड़की को साथ लेकर चला गया। हमले में एक महिला परिजन घायल हुई है। वारदात मकरोनिया थाना इलाके के बड़तूमा में सोमवार रात की है। इसका सीसीटीवी फुटेज मंगलवार को सामने आया। मकरोनिया पुलिस ने FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पढ़ें पूरी खबर

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here