Homeमध्यप्रदेशझाबुआ को 657 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात:मंत्री निर्मला भूरिया की...

झाबुआ को 657 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात:मंत्री निर्मला भूरिया की पहल पर 14 परियोजनाओं को मिली मंजूरी

मध्य प्रदेश के बजट में झाबुआ जिले के लिए महत्वपूर्ण विकास परियोजनाओं को स्वीकृति मिली है। कैबिनेट मंत्री निर्मला भूरिया के प्रयासों से जिले को 657.23 करोड़ रुपये की लागत वाले 14 बड़े विकास कार्यों की मंजूरी प्राप्त हुई है। इन परियोजनाओं से जिले में बुनियादी ढांचा मजबूत होगा, आवागमन सुगम होगा और आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा। मंत्री भूरिया ने इस बजट को मध्य प्रदेश के विकास के लिए महत्वपूर्ण बताते हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने किसानों, युवाओं और महिलाओं सहित सभी वर्गों के कल्याण का संकल्प लिया है। उन्होंने लाड़ली बहना योजना के लिए 23,882 करोड़ रुपये के प्रावधान और कृषि क्षेत्र में किए गए सुधारों का विशेष उल्लेख किया। बजट में झाबुआ जिले में सड़क और पुल निर्माण पर विशेष ध्यान दिया गया है। स्वीकृत परियोजनाओं में राजगढ़-पारा-राणापुर-पिटोल तक के 74.50 किलोमीटर लंबे टू-लेन मार्ग का निर्माण प्रमुख है, जिस पर 225 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इसके अतिरिक्त, झाबुआ-रायपुरिया मार्ग के 34 किलोमीटर के हिस्से को 170 करोड़ रुपये की लागत से नया स्वरूप दिया जाएगा। कनेक्टिविटी बेहतर करने के उद्देश्य से एनएच-47 दत्तीगांव फाटे से उमरकोट-बोलासा-रायपुरिया तक 84 करोड़ रुपये की लागत से टू-लेन मार्ग और राजगढ़-पिटोल मार्ग से चंद्रशेखर आजाद नगर तक 70 करोड़ रुपये की लागत से 35 किलोमीटर सड़क का निर्माण किया जाएगा। ग्रामीण संपर्क को बढ़ाने के लिए माही नदी पर पुलिया निर्माण सहित लाबरिया (जिला धार) तक 18 किलोमीटर मार्ग के लिए 54 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं। इसके अलावा, कदवाली में टूटी पुलिया का पुनर्निर्माण, माछलिया-मृगारूंडी मार्ग पर उच्चस्तरीय पुल, और थांदला-लिमड़ी मार्ग पर विभिन्न स्थानों पर पुलों का निर्माण भी इस कार्ययोजना का हिस्सा है। भगोर, पेटलावद, खवासा और करड़ावद जैसे क्षेत्रों में भी आंतरिक सड़कों और पहुंच मार्गों का निर्माण होगा।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here