Homeमध्यप्रदेशजेल में पति, पत्नी ने बॉयफ्रेंड संग बनाया रिश्ता:बाहर आकर अनजान मजदूर...

जेल में पति, पत्नी ने बॉयफ्रेंड संग बनाया रिश्ता:बाहर आकर अनजान मजदूर का मर्डर किया, पत्नी और ससुराल वालों को फंसाने की साजिश रची

क्राइम फाइल्स के पार्ट-1 में आपने पढ़ा कि 5 जुलाई 2016 को रतलाम में रेलवे ट्रैक के पास एक अज्ञात युवक की लाश मिली थी। उसके सिर और शरीर पर किसी भारी से वार के निशान थे। पुलिस को उसकी जेब से एक पर्ची मिली, जिसमें छह लोगों के नाम और मोबाइल नंबर लिखे थे। पर्ची में दावा किया गया था कि युवक 80 हजार रुपए में एक महिला को खरीदने के लिए इन लोगों से मिलने आया था। साथ ही उसने लिखा था कि उसकी जान को खतरा है। पुलिस को शुरुआत में मामला मानव तस्करी या महिला की खरीद-फरोख्त से जुड़ा लगा। लेकिन जब पर्ची में लिखे लोगों से पूछताछ हुई तो पता चला कि उनका मृतक से कोई संबंध नहीं था।कॉल डिटेल में भी कोई कड़ी नहीं मिली। खास बात यह थी कि पर्ची में दर्ज सभी नाम एक ही परिवार से जुड़े थे। इसी बीच रेलवे स्टेशन के CCTV फुटेज में मृतक एक संदिग्ध व्यक्ति के साथ आखिरी बार बाहर जाता दिखाई दिया। पुलिस ने उसकी पहचान की तो मामला एक खौफनाक साजिश तक पहुंच गया। अब आगे की कहानी पढ़िए… रेलवे स्टेशन की CCTV फुटेज ने जांच की दिशा बदल दी थी। मृतक जिस व्यक्ति के साथ स्टेशन से बाहर जाता दिखाई दिया था, पुलिस उसकी पहचान करने में जुट गई। जांच में पता चला कि वह मंदसौर जिले के मानपुरा गांव का रहने वाला रामचंद्र था। पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की। पहले उसने गुमराह करने की कोशिश की, लेकिन जब CCTV फुटेज के आधार पर सवाल किए गए तो उसकी कहानी खुलने लगी। रामचंद्र ने कबूल किया कि 4 जुलाई की रात रेलवे स्टेशन पर उसकी मुलाकात मृतक से हुई थी। वह युवक को पहले से नहीं जानता था। दोनों के बीच न कोई पुरानी दुश्मनी थी और न ही किसी तरह का लेन-देन। फिर रामचंद्र ने एक अनजान मजदूर को अपना शिकार क्यों बनाया? इन सवालों के जवाब में रामचंद्र की निजी जिंदगी से जुड़ी एक कहानी सामने आई। पति जेल में था, पत्नी के दूसरे व्यक्ति से संबंध बने जांच में सामने आया कि रामचंद्र को मई 2014 में दुष्कर्म के एक मामले में दोषी ठहराया गया था। इस मामले में उसे करीब 16 महीने जेल में रहना पड़ा था। जेल से जमानत पर बाहर आने के बाद रामचंद्र के सामने ऐसी कहानी सामने आई जिसने उसे झकझोर दिया। ससुराल वालों काे भी जिम्मेदार माना उसकी नाराजगी सिर्फ पत्नी और विनोद तक सीमित नहीं रही। वह अपने ससुराल वालों को भी इसके लिए जिम्मेदार मानने लगा। उसने पत्नी को वापस लाने की कोशिश की, लेकिन पत्नी के भाई मुकुंद, प्रभु और बहन विलम ने उसका साथ नहीं दिया। इससे रामचंद्र के मन में बदले की भावना और गहरी हो गई। वह पत्नी, उसके प्रेमी और ससुराल के लोगों को सबक सिखाना चाहता था। छह लोगों को हत्या के केस में फंसाने की साजिश रामचंद्र ने तय किया कि वह किसी ऐसे व्यक्ति की हत्या करेगा, जिसका उसकी पत्नी या ससुराल वालों से कोई संबंध न हो। इसके बाद वह हत्या की जगह ऐसे सबूत छोड़ेगा, जिनसे पुलिस को लगे कि वारदात के पीछे उसकी पत्नी, उसका प्रेमी और ससुराल के लोग हैं। उसकी योजना थी कि पुलिस हत्या के मामले में इन सभी को गिरफ्तार करे। अगर वे अदालत में दोषी साबित हो गए तो उन्हें जेल जाना पड़ेगा। इस तरह वह बिना सीधे उनसे भिड़े उनकी जिंदगी बर्बाद कर सकता था। इस साजिश को अंजाम देने के लिए उसे एक ऐसे शख्स की तलाश थी, जिसकी हत्या के बाद पहचान करना मुश्किल हो और जिसका उसके परिवार से कोई संबंध न निकले। नौकरी का झांसा देकर मजदूर को बनाया शिकार 4 जुलाई 2016 की रात रामचंद्र रतलाम रेलवे स्टेशन पहुंचा। वहां उसकी मुलाकात करीब 30 से 35 साल के एक युवक से हुई। वह युवक बाहर से रतलाम आया था और मजदूरी करके अपना गुजारा करता था। रामचंद्र ने उससे बातचीत शुरू की। धीरे-धीरे जान-पहचान बढ़ाई और उसे काम दिलाने का भरोसा दिया। रात करीब आठ बजे रामचंद्र उसे रेलवे ट्रैक के पास सुनसान इलाके में ले गया। वहां उसने लकड़ी के कुंदे से युवक के सिर पर वार कर दिया। हमला इतना गंभीर था कि युवक की मौके पर ही मौत हो गई। हत्या के बाद जेब में रखी 80 हजार के सौदे की पर्ची युवक की हत्या के बाद रामचंद्र ने उसकी जेब में पहले से तैयार की गई पर्ची रख दी। इसमें उसकी पत्नी भूली, उसके भाइयों मुकुंद और प्रभु, पत्नी के प्रेमी विनोद, साली विलम और तुलसी के नाम और मोबाइल नंबर लिखे थे। पर्ची में 80 हजार रुपए में एक महिला को खरीदने के सौदे का जिक्र था। साथ ही यह भी लिखा था कि युवक को अपनी जान का खतरा है। रामचंद्र चाहता था कि पुलिस को लगे कि युवक किसी महिला को खरीदने के लिए इन लोगों से मिलने आया था और इसी सौदे के विवाद में उसकी हत्या कर दी गई। इस तरह वह एक हत्या के जरिए दो अलग-अलग अपराधों की कहानी गढ़ना चाहता था। CCTV और DNA ने बेनकाब की साजिश रामचंद्र ने पर्ची तो सोच-समझकर तैयार की थी, लेकिन रेलवे स्टेशन के CCTV कैमरों में उसकी गतिविधियां रिकॉर्ड हो गई थीं। मृतक के साथ स्टेशन से बाहर जाते हुए उसकी तस्वीर पुलिस के हाथ लग चुकी थी। पुलिस ने फुटेज के आधार पर उसकी पहचान की और पूछताछ में हत्या की कहानी सामने आ गई। इसके बाद वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाए गए। रामचंद्र की शर्ट पर लगे खून के धब्बों और मृतक के कपड़ों पर मिले खून के नमूनों की DNA जांच कराई गई। फोरेंसिक जांच में दोनों के बीच मेल की पुष्टि हुई। CCTV फुटेज, DNA रिपोर्ट और पूछताछ में सामने आए तथ्यों के आधार पर पुलिस ने उसके खिलाफ हत्या का मामला अदालत में पेश किया। सात साल बाद अदालत ने सुनाई उम्रकैद करीब सात साल तक रतलाम जिला न्यायालय में मामले की सुनवाई चली। अभियोजन पक्ष ने अदालत में CCTV फुटेज, DNA जांच रिपोर्ट और अन्य साक्ष्य पेश किए। तृतीय अपर सत्र न्यायाधीश लक्ष्मण कुमार वर्मा की अदालत ने 10 अक्टूबर 2023 को रामचंद्र को हत्या का दोषी करार देते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई। अदालत ने उस पर 5 हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया। क्राइम फाइल्स पार्ट-1 भी पढ़ें… लड़की की कीमत 80 हजार लिखी…और मौत मध्यप्रदेश क्राइम फाइल्स में इस बार कहानी रतलाम के एक ऐसे हत्याकांड की, जिसमें पुलिस को कातिल तक पहुंचाने वाला सुराग मरने वाले की जेब में ही था। रेलवे ट्रैक के पास मिली युवक की लाश की पहली नजर में पहचान तक मुश्किल थी। पढ़ें पूरी खबर…

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here