Homeमध्यप्रदेशजीरापुर में जेई के घर हाईवोल्टेज ड्रामा, VIDEO:भरण-पोषण के विवाद में पहुंची...

जीरापुर में जेई के घर हाईवोल्टेज ड्रामा, VIDEO:भरण-पोषण के विवाद में पहुंची दूसरी पत्नी, घर में दूसरी महिला मिलने पर सड़क पर मारपीट

राजगढ़ जिले के जीरापुर की मूंदड़ा कॉलोनी में गुरुवार को बिजली कंपनी के एक जूनियर इंजीनियर (जेई) के घर के बाहर हाईवोल्टेज ड्रामा देखने को मिला। भरण-पोषण के मामले में जेई की तलाश करते हुए उनकी दूसरी पत्नी घर पहुंची थी। वहां दूसरी महिला के मौजूद होने की जानकारी मिलते ही विवाद भड़क गया और मामला मारपीट तक पहुंच गया। सूचना मिलने पर डायल-112 पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को थाने ले गई। भरण-पोषण के मामले में तलाशते हुए पहुंची थी पत्नी
जानकारी के मुताबिक, मुरैना जिले के आंबाह निवासी जेई सुभोध कुमार का पहला विवाह पहले ही हो चुका है और उनकी पहली पत्नी पैतृक गांव में रहती हैं। बाद में उन्होंने ग्वालियर जिले की एक महिला से दूसरा विवाह किया था। दोनों के बीच विवाद होने के बाद मामला न्यायालय पहुंच गया और फिलहाल भरण-पोषण का केस लंबित है। बताया गया कि हाल की पेशियों में जेई कोर्ट नहीं पहुंचे और भरण-पोषण की राशि भी जमा नहीं की। इसी कारण दूसरी पत्नी अपने एक रिश्तेदार के साथ उन्हें तलाशते हुए जीरापुर पहुंची। घर में दूसरी महिला को देखकर भड़का विवाद
महिला जब जेई के घर पहुंची तो वहां एक अन्य महिला के मौजूद होने की जानकारी मिली। इसके बाद दोनों का आमना-सामना हुआ और कहासुनी शुरू हो गई। कुछ ही देर में विवाद बढ़कर मारपीट में बदल गया। घर के बाहर हुए हंगामे से कॉलोनी में अफरा-तफरी मच गई और आसपास के लोग बड़ी संख्या में जमा हो गए। पुलिस पहुंची, दोनों पक्षों ने दिए आवेदन
स्थिति बिगड़ने पर किसी ने डायल-112 पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को शांत कराया और जीरापुर थाने ले गई। यहां दोनों ने एक-दूसरे पर मारपीट, विवाद और परेशान करने के आरोप लगाते हुए अलग-अलग आवेदन दिए। जांच के बाद होगी कार्रवाई
जीरापुर थाना प्रभारी हुकुमचंद मीणा ने बताया कि जेई और उनकी दूसरी पत्नी के बीच भरण-पोषण का मामला कोर्ट में विचाराधीन है। महिला इसी सिलसिले में जीरापुर आई थी। दोनों पक्षों के आवेदन मिले हैं और मामले की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here