Homeमध्यप्रदेशजीत की तलाश में बिहार से भिड़ेगी एमपी की टीम:होलकर स्टेडियम में...

जीत की तलाश में बिहार से भिड़ेगी एमपी की टीम:होलकर स्टेडियम में सुबह 9:30 बजे से मुकाबला; शुरुआती दोनों मैच एमपी ने खेले हैं ड्रॉ

रणजी ट्रॉफी के एलीट ग्रुप-A में मध्यप्रदेश की टीम आज घरेलू मैदान पर जीत का खाता खोलने के इरादे से उतरेगी। इंदौर के होलकर स्टेडियम में सुबह 9:30 बजे से मध्यप्रदेश और बिहार के बीच मुकाबला शुरू होगा। शुरुआती दोनों मैच ड्रॉ खेलने वाली MP टीम की कोशिश इस बार जीत दर्ज कर अंक तालिका में अपनी स्थिति मजबूत करने की होगी। टीम में रजत पाटीदार के साथ आवेश खान, अर्शद खान और सारांश जैन जैसे प्रमुख खिलाड़ी भी मैदान पर नजर आएंगे। वहीं, बिहार की टीम शुरुआती दोनों मैच हारने के बाद पहली जीत की तलाश में उतरेगी। MP चौथे, बिहार आठवें स्थान पर मध्यप्रदेश ने अब तक दो मुकाबले खेले हैं। पहला मैच जम्मू-कश्मीर और दूसरा पुडुचेरी के खिलाफ ड्रॉ रहा। पुडुचेरी के खिलाफ पहली पारी में बढ़त के आधार पर MP को अंक मिले और टीम फिलहाल अंक तालिका में चौथे स्थान पर है। दूसरी ओर, बिहार अपने शुरुआती दोनों मैच गंवाकर आठवें स्थान पर है। ऐसे में यह मुकाबला दोनों टीमों के लिए अहम है। पिछले मैच में पाटीदार का शतक पुडुचेरी के खिलाफ पिछले मुकाबले में रजत पाटीदार ने 122 रन की शतकीय पारी खेली थी। उनकी पारी और चंचल राठौर के 78 रन की मदद से मध्यप्रदेश ने पहली पारी में 345 रन बनाए थे। इससे पहले MP के गेंदबाजों ने पुडुचेरी की टीम को 177 रन पर समेट दिया था। पहली पारी में बढ़त के कारण मैच ड्रॉ रहने के बावजूद मध्यप्रदेश को अंक मिले। अब टीम को पाटीदार से एक बार फिर बड़ी पारी की उम्मीद होगी। बिहार की नजर वापसी पर मध्यप्रदेश के खिलाफ मुकाबले के लिए बिहार की टीम इंदौर पहुंच चुकी है। टीम में साकिब हुसैन, सकीबुल गनी और पीयूष सिंह जैसे खिलाड़ी शामिल हैं। शुरुआती दोनों मैच हारने के बाद बिहार की कोशिश इस मुकाबले में वापसी करने की होगी। चार दिवसीय मैच में बल्लेबाजों की लंबी पारियां और गेंदबाजों का प्रदर्शन नतीजा तय करने में अहम रहेगा। जीत से मिल सकते हैं 6 अंक रणजी ट्रॉफी में जीत के लिए 6 अंक मिलते हैं। पारी या 10 विकेट से जीतने पर बोनस अंक सहित कुल 7 अंक हासिल किए जा सकते हैं। घरेलू मैदान पर मध्यप्रदेश के पास जीत के साथ अंक तालिका में आगे बढ़ने का मौका है। ये खबर भी पढ़ें… भारत ने वेस्टइंडीज से जीता मैच, ‘इंडिया-इंडिया’ के नारे गूंजे भारत ने इंदौर के होलकर स्टेडियम में वेस्टइंडीज को तीसरे टी-20 में 14 रन से हराया। टीम इंडिया की जीत के साथ स्टेडियम में ‘इंडिया-इंडिया’ के नारे गूंजते रहे। मैच देखने के लिए बड़ी संख्या में फैंस पहुंचे। पूरी खबर पढ़ें

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here