Homeमध्यप्रदेश'जिन्होंने सदियों गुलाम बनाया, अब वो डर रहे हैं':यह डर अच्छा है;...

‘जिन्होंने सदियों गुलाम बनाया, अब वो डर रहे हैं’:यह डर अच्छा है; बरखेड़ा कुर्मी में दामोदर यादव ने विरोधियों पर साधा निशाना

सीहोर के ग्राम बरखेड़ा कुर्मी में मंगलवार रात एक जनसभा का आयोजन किया गया। इसमें आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के राष्ट्रीय कोर कमेटी सदस्य दामोदर यादव मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने अपने संबोधन में विरोधियों पर जमकर निशाना साधा। विरोधियों पर साधा निशाना रात 11 बजे से 1 बजे तक चले इस संबोधन में यादव ने सामाजिक न्याय और सत्ता में भागीदारी को लेकर अपनी बात रखी। उन्होंने स्थानीय बुंदेली/मालवी लहजे के शब्दों ‘ठटरी’ और ‘बार देना’ का अर्थ समझाते हुए कहा कि जो लोग उनकी यात्रा और विचारधारा को रोकने के लिए राष्ट्रपति और सुप्रीम कोर्ट तक चिट्ठियां लिख रहे हैं, वे इस जागृति से डरे हुए हैं। सत्ता में भागीदारी की बात कही यादव ने दावा किया कि जिस दिन पिछड़ा वर्ग और दलित वर्ग एक होकर खड़ा हो गया, उस दिन देश की राजनीतिक तस्वीर बदल जाएगी। उन्होंने आह्वान किया कि “जिन्हें सदियों तक गुलाम बनाया गया, अब वे इस देश के मालिक और शासक बनेंगे।” घोड़ी विवाद पर दिया बयान घोड़ी पर चढ़ने को लेकर होने वाले विवादों पर कटाक्ष करते हुए उन्होंने कहा कि जो लोग आज दलितों को घोड़ी पर नहीं चढ़ने दे रहे, समय आने पर उन्हें करारा जवाब दिया जाएगा और उन्हें गधे पर बैठाने का काम करेंगे। दामोदर यादव ने बाबा साहेब अंबेडकर के संघर्ष और उनके बच्चों के बलिदान को याद दिलाते हुए ग्रामीणों से अपने वोट की कीमत समझने की अपील की। कार्यक्रम में भीम युवा संगठन और आजाद समाज पार्टी के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद थे। देर रात होने के बावजूद आसपास के गांवों से भी लोग दामोदर यादव को सुनने के लिए डटे रहे और कार्यक्रम स्थल ‘जय भीम’ के नारों से गूंजता रहा। उल्लेखनीय है कि सीहोर जिले में आजाद समाज पार्टी लगातार अपनी पैठ बढ़ाने का प्रयास कर रही है। दामोदर यादव के इस आक्रामक तेवर को आने वाले स्थानीय और बड़े चुनावों की तैयारी के रूप में देखा जा रहा है।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here