Homeमध्यप्रदेशजय बोले- यह मेरा नहीं, देश का मेडल:एशियन गेम्स में कांस्य पदक...

जय बोले- यह मेरा नहीं, देश का मेडल:एशियन गेम्स में कांस्य पदक जीतकर देवास लौटे, लोगों ने फूल बरसाए; DM-SP ने भी दी बधाई

देवास में सोमवार को एशियन गेम्स के कांस्य पदक विजेता जय मीणा का स्वागत किया गया। वह जापान से सॉफ्ट टेनिस में देश के लिए पदक जीतकर लौटे हैं। उनके स्वागत में शहर के कई रास्तों से रैली निकाली गई। खुली जीप में सवार जय का लोगों ने फूल-मालाओं से स्वागत किया। स्कूली बच्चों ने भी नारे लगाकर उनका उत्साह बढ़ाया। इस मौके पर जय मीणा ने कहा कि यह मेरा नहीं, देश का मेडल है। उन्होंने बताया कि सॉफ्ट टेनिस में देश को पहली बार यह पदक मिला है। जय ने इस मुकाम तक पहुंचने के लिए काफी संघर्ष किया। चोट लगने के बावजूद उन्होंने हिम्मत नहीं हारी और देश के लिए पदक जीता। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता और कोच सुदेश सागते को दिया। कोच सुदेश सागते ने बताया कि जय ने लगातार मेहनत और अनुशासन से अभ्यास किया। कठिन हालात में भी उन्होंने खेल के प्रति अपना समर्पण नहीं छोड़ा। उनकी इसी मेहनत का नतीजा एशियन गेम्स का कांस्य पदक है। जय ने देवास, मध्यप्रदेश और देश का नाम रोशन किया है। कलेक्टर-एसपी ने भी दी बधाई देवास के खिलाड़ी जय मीणा ने आईची-नागोया, जापान में आयोजित 20वें एशियन गेम्स-2026 में सॉफ्ट टेनिस में भारत के लिए ऐतिहासिक कांस्य पदक हासिल किया। देवास लौटने पर कलेक्टर ऋतुराज सिंह और एसपी पुनीत गहलोत ने जय मीणा से भेंट कर उन्हें बधाई दी। कलेक्टर ने भारतीय सॉफ्ट टेनिस टीम के कोच एवं विश्वामित्र अवार्डी सुदेश सांगते से भी भेंट कर उनकी भूमिका और योगदान के लिए शुभकामनाएं दीं। कलेक्टर ने कहा कि जय मीणा की उपलब्धि से देवास का नाम देश और अंतरराष्ट्रीय खेल पटल पर गौरवान्वित हुआ है। उनकी सफलता जिले के युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणास्रोत है। वहीं कोच सुदेश सांगते का योगदान भी देवास के लिए गौरव का विषय है।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here