Homeमध्यप्रदेशजबलपुर- रेल अधिकारी पर पत्नी ने लगाए प्रताड़ना के आरोप:नींद की गोलियां...

जबलपुर- रेल अधिकारी पर पत्नी ने लगाए प्रताड़ना के आरोप:नींद की गोलियां खिलाने का भी आरोप, पति समेत तीन के खिलाफ एफआईआर दर्ज

पश्चिम रेलवे में पदस्थ एक रेल अधिकारी पर उसकी पत्नी ने मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना के आरोप लगाए हैं। महिला का आरोप है कि पति ही नहीं, बल्कि ससुराल पक्ष के अन्य सदस्य भी लंबे समय से उसे प्रताड़ित कर रहे हैं। इतना ही नहीं, पति पर जबरन नींद की गोलियां खिलाने का भी आरोप लगाया गया है। सिविल लाइन थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर रेल अधिकारी समेत तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 2016 में हुई थी शादी पुलिस के मुताबिक, रेलवे में डिप्टी सीटीआई के पद पर पदस्थ वीर सिंह बुंदेला के खिलाफ उनकी पत्नी आरती रजक ने शिकायत दर्ज कराई है। आरती ने बताया कि दिसंबर 2016 में उत्तर प्रदेश के झांसी निवासी वीर सिंह से उनका विवाह हुआ था। शादी के शुरुआती दिनों में सब कुछ सामान्य रहा, लेकिन बाद में पति और उसके परिवार के लोग मारपीट और मानसिक प्रताड़ना करने लगे। विरोध करने पर घर से निकालने की धमकी दी जाती थी। जेठ और नंदोई पर भी प्रताड़ना का आरोप आरती का आरोप है कि पति के अलावा उनके जेठ कुमार सिंह और नंदोई संजय कुमार भी लगातार उन्हें प्रताड़ित करते रहे। कई बार उनके साथ अभद्र व्यवहार और मारपीट की गई। दूसरी महिला से बात करने पर हुआ विवाद शिकायत के अनुसार, 29 जून की शाम करीब 7 बजे आरती ने अपने पति को किसी महिला से बातचीत करते देखा। जब उन्होंने इस बारे में पूछा तो विवाद हो गया। आरोप है कि गुस्से में आकर वीर सिंह ने उन्हें जबरन नींद की गोलियां खिला दीं। 112 पर कॉल कर मांगी मदद आरती ने बताया कि 1 जुलाई को फिर से ऐसी ही घटना होने वाली थी। इस दौरान उन्होंने 112 डायल कर पुलिस से मदद मांगी। इसके बाद पति उन्हें पहले रेलवे अस्पताल और फिर एक निजी अस्पताल ले गया। होश आने पर दर्ज कराई शिकायत महिला का कहना है कि 2 जुलाई को होश में आने के बाद उन्होंने सिविल लाइन थाने पहुंचकर पूरी घटना की शिकायत दर्ज कराई। तीन आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज सिविल लाइन थाना प्रभारी स्वप्निल दास ने बताया कि महिला की शिकायत पर पति वीर सिंह, जेठ कुमार सिंह और नंदोई संजय कुमार के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here