Homeमध्यप्रदेशजबलपुर में ट्रक ने युवती को कुचला,धड़ से सिर अलग:शासकीय ITI के...

जबलपुर में ट्रक ने युवती को कुचला,धड़ से सिर अलग:शासकीय ITI के सामने की घटना, पुलिस ने ट्रक किया जब्त, ड्राइवर हिरासत में

जबलपुर में एक युवती को तेज रफ्तार ट्रक ने कुचल दिया। घटना रविवार को शाम करीब 5 बजे की है। यहां माढ़ोताल थाना क्षेत्र में शासकीय आईटीआई के सामने तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूटी सवार युवती को टक्कर मार दी। हादसे में युवती का सिर उसके धड़ से अलग हो गया। पुलिस के मुताबिक मौके पर ही युवती की मौत हो गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है।पुलिस ने ट्रक को जब्त कर चालक को हिरासत में ले लिया है। प्रारंभिक कार्रवाई के तहत वाहन और चालक से संबंधित दस्तावेजों की जांच की जा रही है। मृत युवती की पहचान फिलहाल नहीं हो सकी है। स्कूटी के रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर पहचान की कोशिश की जा रही है। संबंधित थानों को भी सूचना भेजी गई है। माढ़ोताल थाना पुलिस ने बताया कि मामले में वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। प्रत्यक्षदर्शियों के बयान लिए जा रहे हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here