Homeमध्यप्रदेशजबलपुर के होटल सुकून में हंगामा,:दो महिलाओं के साथ विशेष समुदाय के...

जबलपुर के होटल सुकून में हंगामा,:दो महिलाओं के साथ विशेष समुदाय के दो युवक पकड़े गए,रजिस्टर में नहीं थी एंट्री

जबलपुर के कटंगी बाइपास स्थित होटल सुकून में शनिवार को उस वक्त हंगामा मच गया, जब एक विशेष समुदाय के दो युवक दो महिलाओं के साथ होटल में रुके होने की सूचना पर हिंदू संगठन के कार्यकर्ता मौके पर पहुंच गए। आरोप है कि होटल में अनैतिक गतिविधियां संचालित होने की जानकारी मिलने पर कार्यकर्ताओं ने होटल में घुसकर छापामार कार्रवाई की, जहां युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत में मिले। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने दोनों युवकों के साथ मारपीट की और माढ़ोताल थाना पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों युवकों और दोनों महिलाओं को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं का आरोप है कि होटल सुकून में लंबे समय से अवैध देह व्यापार संचालित किया जा रहा है और इसके बदले मोटी रकम वसूली जाती है। घटना के बाद इलाके में तनाव की स्थिति बन गई। पुलिस ने फिलहाल पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। होटल संचालक से भी पूछताछ की जा रही है और होटल के दस्तावेजों के साथ वहां आने-जाने वालों की जानकारी खंगाली जा रही है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद जो तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। कार्यकर्ताओं की पकड़ में आए एक युवक का नाम फरहज अली कादरी, निवासी मुजावर मोहल्ला,रानी दुर्गावती मोहल्ला के रहने वाला बताया जा रहा है। शनिवार दोपहर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं को सूचना मिली थी कि एक महिला, एक युवती को कार में लेकर होटल सुकून पहुंची है। सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में कार्यकर्ता होटल पहुंच गए और उन्होंने होटल के कमरों की तलाशी शुरू कर दी। तलाशी के दौरान एक कमरे में एक युवक और युवती संदिग्ध हालत में मिले। इसके बाद कार्यकर्ताओं का गुस्सा भड़क गया। आरोप है कि कार्यकर्ताओं ने होटल में जमकर हंगामा और तोड़फोड़ की। युवक और युवती को कमरे से बाहर निकालकर होटल परिसर में ले आए। इधर घटना की जानकारी मिलते ही माढ़ोताल थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस जब दोनों युवकों को पकड़कर वाहन में बैठाने लगी, तभी कुछ कार्यकर्ताओं ने वहां भी उनके साथ मारपीट कर दी। पुलिस ने स्थिति संभालते हुए युवक-युवती को अपने कब्जे में लिया और थाने लेकर पहुंची।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here