धार में सीने में चाकू घोंपकर एक युवक की हत्या कर दी गई, जबकि दो लोग घायल हैं। बताया जा रहा है कि जिस युवक की हत्या हुई, वह आधा घंटे तक सड़क पर तड़पता रहा। घटना गुरुवार रात सादलपुर थाना क्षेत्र के गुणावद की है। शराब के नशे में हुआ विवाद, होटल के बाहर चले चाकू देखिए तस्वीरें पुलिस ने एक संदिग्ध को हिरासत में लिया घटना की सूचना मिलते ही सादलपुर पुलिस मौके पर पहुंची। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी सचिन शर्मा के निर्देश पर पुलिस टीम गठित की गई है। पुलिस ने एक संदिग्ध को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। हालांकि, विकास पर पहला वार किसने किया? वारदात में कुल कितने लोग शामिल थे, इसका खुलासा जांच और चश्मदीदों के बयानों के बाद ही हो सकेगा।
