Homeमध्यप्रदेशजनपद अध्यक्ष बोलीं- नेता आया है या तुम्हारा बाप?:जनसंवाद कार्यक्रम में अफसरों...

जनपद अध्यक्ष बोलीं- नेता आया है या तुम्हारा बाप?:जनसंवाद कार्यक्रम में अफसरों के खड़े होने पर भड़कीं; कहा- डर लगता है तो चूड़ी पहन लो

मध्यप्रदेश के श्योपुर में मुख्यमंत्री जनसंवाद कार्यक्रम के दौरान नेताओं की आवभगत को लेकर जनपद अध्यक्ष रीना आशीष मीणा अधिकारियों पर भड़क गईं। उन्होंने अधिकारियों से तल्ख लहजे में कहा, “नेता आया है या तुम्हारा बाप आया है, जो खड़े हो जाते हो?” जनपद अध्यक्ष ने अधिकारियों से कहा कि वे नेताओं से डरकर काम न करें और नियमों के अनुसार अपनी जिम्मेदारी निभाएं। उन्होंने कहा, “डर लगता है तो चूड़ी पहन लो, मैं लाकर देती हूं।” कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष शशांक भूषण, पूर्व जिलाध्यक्ष महावीर सिंह सिसोदिया, जिला पंचायत उपाध्यक्ष नीरज जाट और संजय अकोदिया मौजूद थे। प्रशासनिक अधिकारियों में एसडीएम गगन मीणा, जिला पंचायत CEO कार्तिकेय जेसवाल और अपर कलेक्टर रुपेश उपाध्याय भी कार्यक्रम में शामिल थे। बोलीं- ज्यादा से ज्यादा तबादला ही होगा जनपद अध्यक्ष रीना मीणा ने अधिकारियों से सवाल किया कि वे नेताओं से इतना डरते क्यों हैं। उन्होंने कहा कि अधिकारियों को नेताओं के दबाव में आने के बजाय नियमों के अनुसार अपना काम करना चाहिए। उन्होंने अधिकारियों को आश्वस्त करते हुए कहा कि नेताओं से डरने की जरूरत नहीं है। ज्यादा से ज्यादा उनका तबादला ही हो सकता है। उन्होंने अधिकारियों से जनता की समस्याओं के समाधान पर ध्यान देने की अपील की। कहा- जनता भाषण सुनने नहीं आती रीना मीणा ने जनसंवाद कार्यक्रमों में नेताओं की भूमिका पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि जनता इन कार्यक्रमों में नेताओं के भाषण सुनने नहीं, बल्कि अपनी समस्याएं लेकर आती है। उन्होंने सवाल किया, “क्या जनता इनके भाषण सुनने आती है? क्या जनता के पास कोई और काम नहीं है?” अफसरों पर नेताओं का रहता है दबाव उन्होंने कहा कि अधिकारी अपना काम करना चाहते हैं, लेकिन कई बार नेताओं के दबाव के कारण उन्हें काम करने में परेशानी होती है। उनका कहना था कि यदि कार्यक्रमों में जनता की समस्याओं के समाधान पर ज्यादा ध्यान दिया जाए तो लोगों को बेहतर राहत मिल सकती है। रायपुरा में हुआ था जनसंवाद कार्यक्रम
मामला श्योपुर विकासखंड के ग्राम रायपुरा का है। शनिवार को ग्राम पंचायत भवन में मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के तहत जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया था। इसमें ग्रामीणों की समस्याएं सुनी गईं और मौके पर उनके निराकरण की कार्रवाई की गई। विभिन्न हितग्राहीमूलक योजनाओं के तहत लाभार्थियों को लाभ भी वितरित किए गए। कार्यक्रम के बाद पत्रकारों से बातचीत के दौरान जनपद अध्यक्ष ने नेताओं की आवभगत को लेकर अधिकारियों पर नाराजगी जताई और यह टिप्पणी की। भाजपा परिवार से जुड़ी रही हैं रीना रीना आशीष मीणा का परिवार पहले भाजपा से जुड़ा रहा है। उनकी चाची कविता सुरेश मीणा जिला पंचायत अध्यक्ष रह चुकी हैं। उनके दादाजी मूलचंद रावत भाजपा के वरिष्ठ नेता रहे हैं। बाद में मूलचंद रावत भाजपा छोड़कर कांग्रेस में शामिल हो गए थे। इसके बाद रीना मीणा कांग्रेस समर्थक के रूप में जनपद अध्यक्ष बनीं। ऐसे में भाजपा नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी वाले कार्यक्रम में उनका यह बयान राजनीतिक रूप से भी चर्चा में है।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here