Homeछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ में 5 सड़क हादसों में 7 मौतें, VIDEO:कार की टक्कर से...

छत्तीसगढ़ में 5 सड़क हादसों में 7 मौतें, VIDEO:कार की टक्कर से हवा में उछले युवक; पेंड्रा में बाप-बेटे, कोरबा में भाई-बहन की मौत

छत्तीसगढ़ में अलग-अलग सड़क हादसों में 7 लोगों की मौत हो गई, जबकि 5 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। पहली घटना पेंड्रा की है। बुधवार सुबह कोयले से भरे तेज रफ्तार ट्रेलर ने स्कूटी सवार परिवार को टक्कर मार दी। हादसे में पिता और बेटे की मौत हो गई, जबकि मां गंभीर रूप से घायल हैं। वहीं दूसरी घटना कोरबा की है, जहां बांगो थाना क्षेत्र के पोड़ी बस स्टैंड के पास टैंकर ने स्कूटी सवार तीन स्कूली बच्चों को कुचल दिया। हादसे में सगे भाई-बहन की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक बच्चा गंभीर रूप से घायल है। घटना के विरोध में गुस्साए ग्रामीणों ने अंबिकापुर-कोरबा नेशनल हाईवे पर करीब 2 घंटे तक चक्काजाम किया। तीसरी घटना बिलासपुर-रायपुर नेशनल हाईवे पर हुई यहां तेज रफ्तार कार ने स्कूटी सवार को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि वह करीब 10 फीट हवा में उछलकर सड़क पर जा गिरा। गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। वहीं, चौथी घटना रायगढ़ जिले की है यहां कार ने बाइक सवार तीन युवकों को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद तीनों हवा में उछलकर सड़क पर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। बिलासपुर और रायगढ़ के ये दोनों हादसे रविवार को हुए थे, लेकिन इनके CCTV वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। पांचवी घटना जांजगीर-चांपा जिले की है। घटोली चौक के पास एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार 3 युवकों को टक्कर मार दी। इस हादसे में 2 युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक युवक घायल हो गया। पहले देखिए ये तस्वीरें… पहली घटना: पेंड्रा में पिता और बेटे की मौत पेंड्रा नगर में बुधवार सुबह कोयले से भरे तेज रफ्तार ट्रेलर ने स्कूटी सवार परिवार को टक्कर मार दी। हादसे में पिता और बेटे की की मौत हो गई, जबकि मां गंभीर रूप से घायल हैं। घटना पेंड्रा नगर के राय पेट्रोल पंप के पास मुख्य मार्ग पर हुई है। टक्कर इतनी भीषण थी कि, स्कूटी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। उस पर सवार तीनों लोग सड़क पर गिर गए। हादसे में कुडकई गांव निवासी तेरस भरिया (35) और उसके बेटे राजू भरिया (14) की मौके पर ही मौत हो गई। तेरस भरिया की पत्नी गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। जानकारी के अनुसार, तेरस भरिया अपने परिवार के साथ स्कूटी से पेंड्रा आ रहे थे। बताया जा रहा है कि सामने से आ रहे एक वाहन को ओवरटेक करते समय कोयले से भरे ट्रेलर ने स्कूटी को टक्कर मार दी। घटना स्थल पर स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। ड्राइवर को पुलिस के हवाले किया गया उन्होंने तत्काल डायल-112 और पुलिस को सूचना दी। डायल-112 की टीम ने घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने पिता और बेटे को मृत घोषित कर दिया। स्थानीय लोगों ने ट्रेलर को शिशु मंदिर के पास रोककर ड्राइवर को पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने ट्रेलर जब्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है। दूसरी घटना: कोरबा में भाई-बहन की मौत कोरबा के बांगो थाना क्षेत्र में पोड़ी बस स्टैंड के पास बुधवार को तेज रफ्तार टैंकर ने स्कूटी सवार 3 स्कूली बच्चों को टक्कर मार दी। हादसे में सगे भाई-बहन की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक बच्चा गंभीर रूप से घायल है। घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने अंबिकापुर-कोरबा नेशनल हाईवे पर करीब दो घंटे तक चक्काजाम कर दिया। पुलिस के अनुसार, कोनकोना बस्ती, गोस्वामी पारा निवासी बूटी गोस्वामी (13) और दशरथ गोस्वामी (12) अपने एक साथी के साथ स्कूटी पर सवार होकर पोड़ी बस स्टैंड सामान लेने आए थे। इसी दौरान एक तेज रफ्तार टैंकर ने उनकी स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे तीनों बच्चे दूर जा गिरे। तीसरा घायल बच्चा अस्पताल में भर्ती हादसे में बूटी और दशरथ गोस्वामी ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। तीसरे घायल बच्चे को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण और मृतकों के परिजन जमा हो गए। नाराज परिजनों ने किया चक्काजाम ग्रामीणों ने मुआवजे और दोषियों के खिलाफ उचित कार्रवाई की मांग करते हुए अंबिकापुर मुख्य मार्ग पर चक्काजाम कर दिया। चक्काजाम के कारण नेशनल हाईवे पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं, जिससे करीब दो घंटे तक यातायात पूरी तरह बाधित रहा। कई यात्री बसें और बाकी वाहन जाम में फंसे रहे। सूचना पाकर बांगो पुलिस और तहसीलदार मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने परिजनों को समझाने का प्रयास किया। तहसीलदार ने मृतक बूटी और दशरथ के परिजनों को 25-25 हजार रुपए की तात्कालिक सहायता राशि प्रदान की, जिसके बाद ग्रामीणों ने जाम खत्म किया। पुलिस ने टैंकर को जब्त कर ड्राइवर की तलाश शुरू कर दी है। तीसरी घटना: बिलासपुर में स्कूटी मोड़ते ही कार ने मारी टक्कर तीसरी घटना बिलासपुर के चकरभाठा थाना क्षेत्र की है। पुलिस के मुताबिक रहंगी निवासी देवेंद्र शर्मा (52) स्कूटी से किसी काम से निकले थे। हिर्री माइंस चौक के पास उन्होंने अचानक स्कूटी मोड़ने की कोशिश की। उसी दौरान सामने से तेज रफ्तार में आ रही कार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। सीसीटीवी फुटेज में दिखाई दे रहा है कि, कार ड्राइवर ने वाहन बचाने की कोशिश की, लेकिन रफ्तार अधिक होने के कारण हादसा टल नहीं सका। टक्कर इतनी तेज थी कि स्कूटी सवार हवा में उछलकर करीब 10 फीट तक सड़क पर घिसट गया। हादसे में कार ने सड़क किनारे खड़ी एक और स्कूटी को भी टक्कर मार दी। टक्कर मारकर फरार हुआ ड्राइवर घायल को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद कार चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर उसकी तलाश कर रही है। चौथी घटना: रायगढ़ में कार की टक्कर से हवा में उछले तीन युवक चौथी घटना रायगढ़ जिले के कापू थाना क्षेत्र के खम्हार चौक की है। तेज रफ्तार कार ने एक बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार 3 युवक हवा में उछलकर सड़क पर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया, जिसका फुटेज अब सामने आया है। घायलों को बेहतर इलाज के लिए धरमजयगढ़ रेफर किया गया है। धरमजयगढ़ क्षेत्र की ग्राम पंचायत खम्हार के खम्हार चौक पर रविवार सुबह करीब 7 बजे ग्राम बिहामाटी के तीन युवक एक ही बाइक पर सवार होकर चौक स्थित होटल की ओर जाने के लिए सड़क पार कर रहे थे। इसी दौरान धरमजयगढ़ की ओर से तेज रफ्तार में आ रही कार ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। CCTV में कैद हुआ हादसा टक्कर इतनी भीषण थी कि, तीनों युवक बाइक समेत कई फीट दूर जा गिरे। हादसे का पूरा घटनाक्रम सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गया। वीडियो में टक्कर के बाद तीनों युवकों को हवा में उछलकर गिरते देखा जा सकता है। तीनों की हालत गंभीर, अस्पताल रेफर हादसे के बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया। शुरुआत इलाज के बाद तीनों की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए धरमजयगढ़ रेफर किया गया। फिलहाल, घायलों की पहचान और वे कहां जा रहे थे, इसकी पूरी जानकारी सामने नहीं आई है। पांचवी घटना: जांजगीर-चांपा में 2 युवकों की मौत घटोली चौक के पास एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार युवकों की टक्कर मार दी। 2 युवकों की मौत हो गई, वहीं एक गंभीर रूप से घायल है। मृतकों की पहचान ग्राम करमंदी निवासी परमेश्वर सूर्यवंशी (24) और संजय हंसराज (22) के रूप में हुई है। घायल युवक चंद्रकांत सूर्यवंशी (24) भी करमंदी का ही रहने वाला है। जानकारी के अनुसार, परमेश्वर सूर्यवंशी पीआईएल कंपनी में काम करता था। मंगलवार रात करीब 9 बजे संजय और चंद्रकांत उसे छोड़ने जा रहे थे, तभी घटोली चौक से कुछ दूरी पर यह हादसा हुआ। टक्कर इतनी भीषण थी कि परमेश्वर और संजय ट्रक के पहियों के नीचे आ गए और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। परिजनों ने सड़क और थाने में किया प्रदर्शन घटना की सूचना मिलते ही चांपा पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शवों को मर्चुरी में रखवाया। परिजनों करीब आधे घंटे तक सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन किया। बाद में थाने पहुंचकर मुआवजे की मांग को लेकर हंगामा भी किया। जिला प्रशासन की टीम भी मौके पर पहुंची और मृतकों के परिजनों को 25-25 हजार रुपए की तत्काल सहायता राशि प्रदान की। चांपा थाने में ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले में आगे की जांच जारी है। ……………………… इससे संबंधित यह खबर भी पढ़िए… कार की टक्कर से 10 फीट उछलकर गिरा स्टूडेंट,मौत,VIDEO:बिलासपुर में स्कूल बस से भी भिड़ी, मल्हार में हाईवा ने युवक को कुचला छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में वेयर हाउस रोड पर तेज रफ्तार बेकाबू कार ने स्कूटी सवार छात्र को जोरदार टक्कर मारी, फिर सामने से गुजर रही स्कूल की मिनी बस से जा भिड़ी। स्कूटी सवार छात्र 10 फीट ऊपर हवा में उछलकर नीचे गिरा। जिससे उसकी मौत हो गई। हादसे का लाइव CCTV भी सामने आया है। पढ़ें पूरी खबर…

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here