Homeछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ में एंट्री से पहले थमी मानसून की रफ्तार:5 दिन तेज बारिश...

छत्तीसगढ़ में एंट्री से पहले थमी मानसून की रफ्तार:5 दिन तेज बारिश के आसार, कई जिलों में 50 किमी की रफ्तार से चल सकती है हवा

छत्तीसगढ़ में एंट्री से पहले मानसून की रफ्तार थम गई और यह तेलंगाना के भद्राचलम में 6 दिन से अटका हुआ है। इस वजह से प्रदेश में बारिश में देरी हो गई है। इससे कई हिस्सों में गर्मी लौट आई है। यहां मानसून पहुंचने पर 4 से 5 दिन और लग सकते हैं। हालांकि मौसम विभाग के अनुसार अगले पांच दिनों तक प्रदेश के कई इलाकों में गरज-चमक, बिजली गिरने, तेज हवाओं और हल्की से मध्यम बारिश की गतिविधियां जारी रहने की संभावना है। कई जगहों पर 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से अंधड़ भी चल सकता है। पिछले 24 घंटे के दौरान उत्तर छत्तीसगढ़ के कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ तेज हवा चली और बिजली गिरने की घटनाएं दर्ज की गईं। वहीं प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हुई। इस दौरान सबसे अधिक अधिकतम तापमान 41.2 डिग्री सेल्सियस दुर्ग में दर्ज किया गया, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 22.9 डिग्री सेल्सियस अंबिकापुर में रिकॉर्ड हुआ। रायपुर में अंधड़-बारिश का अलर्ट रायपुर में आज बादल छाए रह सकते हैं, गरज-चमक के साथ बारिश या धूलभरी आंधी चलने की संभावना है। शहर का अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here