Homeमध्यप्रदेशचोरी की शंका में रस्सी से बांधकर पीटा VIDEO:लोहे के औजार देख...

चोरी की शंका में रस्सी से बांधकर पीटा VIDEO:लोहे के औजार देख बढ़ा शक, पुलिस आई तो खुली सच्चाई

उज्जैन जिले के घट्टिया थाना क्षेत्र में चोरी के शक में एक युवक की पिटाई का मामला सामने आया है। ग्राम ढाबला रेहवारी में ग्रामीणों ने युवक को पकड़कर आधे घंटे तक रस्सी से बांधकर सड़क पर रखा। घटना का वीडियो शनिवार को वायरल हुआ। जानकारी के मुताबिक, ग्रामीणों ने घेराबंदी कर राहुल पिता मोहनलाल साठिया (निवासी नागझिरी) को पकड़ लिया, जबकि उसका साथी मौके से फरार हो गया। आक्रोशित भीड़ ने युवक को चोर समझकर लाठी-डंडों से पिटाई कर दी और उसके पैर रस्सी से बांधकर सड़क पर पटक दिया। युवक के पास से कुछ लोहे के उपकरण मिलने पर ग्रामीणों का शक और बढ़ गया और उन्होंने पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस आई तो खुला पूरा सच मौके पर पहुंची मध्यप्रदेश पुलिस ने युवक को भीड़ से छुड़ाकर थाने पहुंचाया। पूछताछ और जांच में सामने आया कि युवक चोरी या मवेशी तस्करी में शामिल नहीं था। पुलिस जांच में पता चला कि राहुल गोवंश के सींग से नक्काशी/शिल्प बनाने का काम करता है और उसी सिलसिले में वहां आया था। कुछ दिन पहले क्षेत्र में केड़े चोरी की घटना के कारण ग्रामीण पहले से सतर्क थे, इसी वजह से उन्होंने शक के आधार पर युवक को पकड़ लिया। ग्रामीणों ने इससे पहले गोवंश से भरी एक पिकअप का पीछा कर उसे भैरवगढ़ पुलिस के हवाले किया था। इसी सतर्कता के चलते उन्होंने संदिग्ध समझकर युवक को पकड़ लिया, लेकिन जांच में उनकी शंका गलत निकली।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here