Homeमध्यप्रदेशचोरी की बाइक के साथ दो गिरफ्तार, एक फरार:रीवा में दोस्त के...

चोरी की बाइक के साथ दो गिरफ्तार, एक फरार:रीवा में दोस्त के कमरे में छिपाकर रखी थी बाइक, बेचने की फिराक में था

रीवा जिले के मनगवां थाना क्षेत्र में 16 अप्रैल को अजय कुमार साकेत की मोटरसाइकिल (MP 17 NC 8165) दुआरा तिराहा के पास से चोरी हो गई थी। शिकायत पर पुलिस ने अपराध क्रमांक 221/26 धारा 303(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के दौरान पुलिस ने दुआरा निवासी आकाश अग्निहोत्री को हिरासत में लेकर पूछताछ की। सख्ती से पूछताछ करने पर उसने अपने साथी लल्ली साकेत के साथ मिलकर बाइक चोरी करना स्वीकार किया। आरोपियों ने बताया कि चोरी की बाइक को बेचने के लिए रीवा में अपने मित्र अंकुश मिश्रा के किराए के कमरे में छिपाकर रखा गया था। दो आरोपी गिरफ्तार, बाइक बरामद पुलिस ने अंकुश मिश्रा के कब्जे से मोटरसाइकिल बरामद कर ली और आकाश अग्निहोत्री व अंकुश मिश्रा को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया। मामले में तीसरा आरोपी लल्ली साकेत अभी फरार है, जिसकी तलाश के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही है। कार्रवाई में रघुनाथगंज चौकी प्रभारी लवकुश मिश्रा और उनकी टीम की अहम भूमिका रही।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here