Homeमध्यप्रदेशचिरपुरा रोड का अधूरा नाला निर्माण सीमा विवाद में फंसा

चिरपुरा रोड का अधूरा नाला निर्माण सीमा विवाद में फंसा

भास्कर संवाददाता| अंबाह वार्ड 12 में चिरपुरा रोड पर अधूरा नाला बारिश के दौरान जलभराव की बड़ी वजह बन रहा है। सड़क पर पानी भरने से राहगीरों, स्कूली छात्रों और वाहन चालकों को परेशानी हो रही है। गड्ढों में पानी भरने से दुर्घटना का खतरा भी बढ़ गया है। ग्रामीणों के अनुसार नगर पालिका ने अपनी सीमा तक नाले का निर्माण कराया, लेकिन आगे ग्राम पंचायत बड़फरा क्षेत्र में सीमा विवाद के कारण काम रुक गया। पंचायत स्तर पर भी निर्माण नहीं होने से नाले का पानी सड़क पर फैल जाता है और हर बारिश में कई फीट तक जलभराव हो जाता है। चिरपुरा और आसपास के ग्रामीणों ने नगर पालिका के उपयंत्री केके दीक्षित को ज्ञापन देकर अधूरा नाला पूरा कराने और स्थायी जल निकासी की मांग की। ग्रामीणों ने बताया कि 9 जून को भी आवेदन दिया था, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने नाले की दिशा शहर की ओर मोड़ने का सुझाव भी दिया।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here