Homeमध्यप्रदेशचार नर्सों से कॉन्वेंट मिशन सेंटर में गैंगरेप:26 से ज्यादा हथियारबंद लोगों...

चार नर्सों से कॉन्वेंट मिशन सेंटर में गैंगरेप:26 से ज्यादा हथियारबंद लोगों ने लूटपाट भी की; विदेशों तक पहुंची थी मामले की गूंज

मध्य प्रदेश क्राइम फाइल्स में आज कहानी 28 साल पुराने झाबुआ के उस बहुचर्चित मामले की, जिसने न सिर्फ मध्य प्रदेश बल्कि पूरे देश को झकझोर दिया था। इसकी गूंज विदेशों तक सुनाई दी। आदिवासी इलाके में शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाएं देने वाले एक कॉन्वेंट मिशन सेंटर में एक ऐसी वारदात हुई, जिसने अपराध, सुरक्षा और इंसानियत तीनों पर सवाल खड़े कर दिए।
सितंबर 1998 की एक रात कुछ लोग रोते हुए बच्चे के इलाज के बहाने कॉन्वेंट पहुंचे। दरवाजा खुला और कुछ ही मिनटों में पूरा परिसर चीखों, दहशत और हिंसा से भर गया। सुबह जब पुलिस तक खबर पहुंची तो मामला पहली नजर में डकैती का लगा, लेकिन चारों नन सिस्टर्स के बयान सामने आने के बाद जांच पूरी तरह बदल गई। इसके बाद यह मामला मध्य प्रदेश के सबसे चर्चित आपराधिक मामलों में शामिल हो गया। 22 सितंबर 1998 को रात करीब 2 बजे थे। झाबुआ जिले के एक गांव में सब कुछ सामान्य था। गांव गहरी नींद में डूबा था। दूर-दूर तक सन्नाटा पसरा था।
इसी बीच गांव के किनारे बने एक कॉन्वेंट मिशन सेंटर की डोरबेल बजी। अंदर मौजूद सिस्टर्स ने दरवाजा खोला। बाहर खड़े लोगों ने बताया कि एक बच्चा लगातार रो रहा है, बीमार है। कुछ ही मिनटों में बदल गया पूरा मंजर जैसे ही दरवाजा खुला, हथियारों से लैस 26 से ज्यादा लोग परिसर में घुस आए। उन्होंने पूरे कॉन्वेंट को घेर लिया। विरोध करने पर मारपीट शुरू कर दी। कमरे खंगाले गए। अलमारियां तोड़ी गईं और नकदी व सामान लूट लिया गया। सेंटर के बाहर गांव पहले की तरह शांत था, लेकिन कॉन्वेंट के भीतर चीखें गूंज रही थीं। करीब दो घंटे तक वहां अफरा-तफरी और दहशत का माहौल बना रहा। जब गांव वालों की नींद खुली… लगातार आती आवाजों से गांव के कुछ लोगों की नींद खुली। पहले एक-दो लोग बाहर निकले, फिर धीरे-धीरे कई ग्रामीण कॉन्वेंट की ओर बढ़ने लगे। करीब सुबह चार बजे तक लोग परिसर के बाहर इकट्ठा हो चुके थे। अंदर का दृश्य देखकर सभी सन्न रह गए। मुख्य गेट टूटा हुआ था। फादर नहीं थे, इसलिए देर से पहुंची पूरी जानकारी उस रात कॉन्वेंट के प्रभारी फादर वहां मौजूद नहीं थे। वे पास के गोपालपुरा गांव गए हुए थे। ग्रामीणों ने चौकीदार को उन्हें बुलाने भेजा। फादर लौटे तो हालात देखकर स्तब्ध रह गए। इसके बाद वे सीधे पुलिस थाने पहुंचे। सुबह करीब छह बजे पुलिस को लिखित सूचना दी गई कि रात में कुछ बदमाश कॉन्वेंट में घुसे, हमला किया और नकदी व सामान लूटकर ले गए। डकैती की जांच… लेकिन कहानी कुछ और निकली शुरुआती रिपोर्ट में केवल डकैती का जिक्र था। इसकी वजह भी थी। रिपोर्ट उस व्यक्ति ने दर्ज कराई थी, जो घटना के समय मौके पर मौजूद नहीं था। चारों नन की आपबीती से पुलिस भी सन्न पुलिस अधिकारियों ने चारों पीड़ित नन के अलग-अलग बयान दर्ज किए। उन्होंने बताया कि लूटपाट के दौरान उनके साथ सामूहिक दुष्कर्म भी किया गया। इसके बाद मेडिकल परीक्षण कराया गया। घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए गए और चारों नन के कपड़े जब्त किए गए। सभी साक्ष्यों को फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा गया। पूरे इलाके में फैल गई सनसनी आदिवासी इलाके में वर्षों से शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाएं देने वाले इस मिशन की पहचान सामाजिक सेवा के लिए थी। ऐसे संस्थान में ये बड़ी वारदात सामने आने के बाद पूरे झाबुआ में सनसनी फैल गई। मामला जल्द ही प्रदेश और फिर राष्ट्रीय मीडिया की सुर्खियां बन गया। विदेशों में भी इसे मिशनरी पर हुए हमले की तरह देखा गया और तीखी प्रतिक्रिया हुई। अब पुलिस के सामने सबसे बड़े सवाल ये थे- वारदात को अंजाम देने वाले लोग कौन थे?
वारदात के बाद वो कहां गायब हो गए?
लूट करने आए बदमाशों ने दुष्कर्म क्यों किया?
इतनी बड़ी वारदात की भनक पहले क्यों नहीं लगी?
जवाब कल पढ़िए मध्य प्रदेश क्राइम फाइल्स के पार्ट-2 में… ये भी पढ़ें… 1. पत्नी के प्रेम-संबंध…कर्ज;7 दिन बाद मिली युवक की लाश, पार्ट-1 मध्य प्रदेश क्राइम फाइल्स में आज कहानी नरसिंहपुर के एक ऐसे मर्डर केस की, जिसने पुलिस को कई दिनों तक उलझाए रखा। एक युवक दोस्त की पार्टी में जाने के लिए घर से निकला और फिर रहस्यमय तरीके से गायब हो गया। परिवार और पुलिस उसे तलाशते रहे, लेकिन सात दिन तक उसका कोई सुराग नहीं मिला। पढ़ें पूरी खबर… 2. पत्नी के प्रेमी ने रची थी हत्या की साजिश, पार्ट-2 मध्य प्रदेश क्राइम फाइल्स के पार्ट-1 में अब तक आपने पढ़ा कि 24 जनवरी 2021 की शाम नरसिंहपुर के करेली निवासी सपनेश पटेल एक फोन कॉल आने के बाद दुकान से निकला। उसने साथियों से कहा कि वह दोस्त के बुलावे पर पार्टी में जा रहा है, लेकिन फिर रहस्यमय ढंग से लापता हो गया। पढ़ें पूरी खबर…

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here