मध्य प्रदेश के पन्ना जिले में चलती स्कूटी पर सवार युवक की जेब में रखा मोबाइल फोन अचानक ब्लास्ट हो गया। मोबाइल की बैटरी फटते ही युवक के कपड़ों में आग लग गई। युवक का पैर झुलस गया है। चमड़ी छिल गई। युवक ने कूदकर अपनी जान बचाई। रानी बाग निवासी 25 वर्षीय मुकेश वर्मा ने बताया कि रविवार शाम करीब 6:30 बजे वह बाजार से स्कूटी से अपने घर लौट रहे थे। जैसे ही वह जिला अस्पताल के सामने पहुंचे, उनकी पैंट की जेब में रखा मोबाइल अचानक गर्म होने लगा। कुछ समझ पाते, उससे पहले मोबाइल में जोरदार विस्फोट हो गया। चलती स्कूटी से कूदकर बचाई जान प्रत्यक्षदर्शी राकेश शर्मा ने बताया कि आग लगते ही मुकेश ने घबराने के बजाय तुरंत चलती स्कूटी से सड़क पर छलांग लगा दी। इसके बाद उन्होंने बिना देर किए अपनी जेब से जलते हुए मोबाइल को निकालकर सड़क पर फेंक दिया। उनकी इस सूझबूझ ने हादसे को और गंभीर होने से बचा लिया। ये 3 तस्वीरें देखिए… स्थानीय लोगों ने बुझाई आग पन्ना जिला अस्पताल के सामने मौजूद लोगों ने जब युवक के कपड़ों में आग लगी देखी, तो वे तुरंत मदद के लिए दौड़ पड़े। लोगों ने मुकेश और सड़क पर पड़े जलते मोबाइल पर पानी डालकर आग बुझाई। स्थानीय लोगों की तत्परता से आग फैलने से पहले ही उस पर काबू पा लिया गया। कपड़े जले, पैर झुलसा हादसे में मुकेश वर्मा के कपड़े जल गए, जबकि उनका एक पैर झुलस गया। घटना के तुरंत बाद उन्हें जिला अस्पताल पन्ना में ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार किया गया। प्राथमिक इलाज के बाद उनकी हालत सामान्य बताई जा रही है। चार साल पहले खरीदा था मोबाइल मुकेश वर्मा ने बताया कि जिस मोबाइल में ब्लास्ट हुआ, वह एमआई रेडमी नोट 10 एस मॉडल का था। उन्होंने यह मोबाइल करीब चार साल पहले लगभग 20 हजार रुपए में खरीदा था। घटना के समय मोबाइल उनकी पैंट की जेब में रखा हुआ था। घटना के बाद जुट गई लोगों की भीड़ जिला अस्पताल के सामने हुए इस हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। अचानक हुए मोबाइल ब्लास्ट और युवक के कपड़ों में आग लगने की घटना को देखकर लोग भी दहशत में आ गए। कुछ देर तक सड़क पर अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। मोबाइल फोन सेफ्टी के लिए ये बातें ध्यान रखें …………………………………….. सारंगपुर में जेब में रखा मोबाइल फटा, प्राइवेट पार्ट डैमेज हुआ राजगढ़ के सारंगपुर में एक युवक की जेब में मोबाइल फट गया। इस दौरान वह बाइक चला रहा था। ब्लास्ट होते ही संतुलन बिगड़ा और युवक हाईवे पर गिर गया। जेब में मोबाइल ब्लास्ट होने से उसके टेस्टिकल्स फट गए। पढ़ें पूरी खबर…
