Homeमध्यप्रदेशग्वालियर में 40 रिश्तेदारों से 2 करोड़ की ठगी:रिश्तेदार दंपती ने ही...

ग्वालियर में 40 रिश्तेदारों से 2 करोड़ की ठगी:रिश्तेदार दंपती ने ही बनाया शिकार, फर्जी कंपनी बनाकर करवाया निवेश

ग्वालियर में निवेश के नाम पर बड़े फर्जीवाड़े का मामला सामने आया है। एक दंपति ने ‘मोटे मुनाफे’ का सपना दिखाकर करीब 40 लोगों से करीब 2 करोड़ रुपए तक की ठगी कर डाली। खास बात यह है कि फरियादी सभी आपस में रिश्तेदार है। मामले में मंगलवार को फिर शिकायती आवेदन दिया गया। पीड़ित गुरुदयाल सिंह राठौर ने बताया कि अजय राठौर और उसकी पत्नी नीतू राठौर ने “मानसी इंटरप्राइजेज टू” नाम से कंपनी बनाकर निवेश पर हर महीने मोटे मुनाफे का लालच दिया। साथ ही नए निवेशक जोड़ने पर 4-5% कमीशन का भी झांसा दिया गया। रिश्तेदार होने के कारण लोगों ने बिना ज्यादा जांच-पड़ताल के इन पर भरोसा कर लिया। गुरु दयाल राठौर ने तो भरोसे में आकर 30 लाख रुपए तक निवेश कर दिए। उन्होंने अपना सोना गिरवी रखा और फ्लैट पर लोन लेकर यह रकम जुटाई, लेकिन 6 महीने बाद भी न पैसा लौटा और न ही कोई मुनाफा मिला। शुरुआत में दिया मुनाफा, फिर किया खेल खत्म दूसरे पीड़ित नरेंद्र राठौर ने बताया कि शुरुआत में उन्हें कुछ महीनों तक मुनाफा दिया गया, ताकि भरोसा मजबूत हो सके। इसके बाद अचानक पेमेंट बंद कर दिया गया। उन्होंने करीब 11-12 लाख रुपये निवेश किए थे। इसी तरह दिनेश राठौर ने बताया कि पहले 3 लाख रुपये लगाए, जिन पर कुछ समय तक मुनाफा मिला। भरोसा बढ़ने पर उन्होंने 4 लाख रुपये और निवेश कर दिए, लेकिन उसके बाद से पैसा मिलना बंद हो गया। ऑनलाइन ट्रांजैक्शन से घूमाया पैसा ठगी की रकम पेटीएम, फोनपे और अन्य ऑनलाइन माध्यमों से ट्रांसफर की गई, जिससे ट्रांजैक्शन का बड़ा नेटवर्क सामने आ रहा है। जब पीड़ितों को शक हुआ तो पता चला कि अजय राठौर और नीतू राठौर फरार हो चुके हैं। उनके मोबाइल फोन भी बंद आ रहे हैं, जिससे लोगों की चिंता और बढ़ गई है। दोनों भिंड के रहने वाले हैं। पत्नी नीतू चंडीगढ़ में रह रही थी, जबकि पति अजय नोएडा में रह रहा था। पीड़ितों का आरोप है कि वे कई बार थाने, क्राइम ब्रांच और एसपी ऑफिस में शिकायत कर चुके हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। अब ठगी के शिकार लोग न्याय की गुहार लगा रहे हैं और आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी व अपनी रकम वापस दिलाने की मांग कर रहे हैं।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here