Homeमध्यप्रदेशग्वालियर में आज निकलेंगी मस्तानों की टोलियां:संवेदनशील इलाकों में विशेष निगरानी, नशे...

ग्वालियर में आज निकलेंगी मस्तानों की टोलियां:संवेदनशील इलाकों में विशेष निगरानी, नशे में वाहन चलाने पर होगी सख्ती

ग्वालियर में सोमवार को होलिका दहन के बाद मंगलवार को चंद्रग्रहण के कारण धुलेंडी (होली) नहीं मनाई गई। अब बुधवार यानी आज पूरा शहर होली के रंगों में सराबोर नजर आएगा। गली-मोहल्लों से लेकर सड़कों तक मस्तानों की टोलियां दिखाई देंगी। होली का त्योहार शांतिपूर्ण ढंग से मनाया जाए और आमजन बिना किसी बाधा के इसका आनंद ले सके, इसके लिए पुलिस ने व्यापक इंतजाम किए हैं। रंग में भंग न पड़े, इसके लिए शहर में करीब 1500 से 2000 पुलिस जवान और अधिकारी तैनात रहेंगे। ड्रोन से होगी निगरानी, हुड़दंगियों पर सख्ती होली पर हुड़दंग करने वालों पर ड्रोन से नजर रखी जाएगी। हाल ही में ईरान पर अमेरिका और इजराइल हमलों को लेकर भी पुलिस संवेदनशील इलाकों में विशेष सतर्कता बरत रही है, ताकि किसी तरह की अप्रिय घटना न हो। सड़क पर हंगामा करने, नशे में वाहन चलाने या तीन सवारी पाए जाने पर पुलिस सख्त कार्रवाई करेगी। ऐसे मामलों में पकड़े जाने पर त्योहार हवालात में भी मनाना पड़ सकता है। धर्मवीर सिंह ने बताया कि नशे के कारण अक्सर लोग त्योहार का मजा खराब कर देते हैं। इस बार ऐसा न हो, इसके लिए पुलिस पूरी तरह मुस्तैद है। शहर में फिक्स पॉइंट लगाकर चेकिंग की जाएगी और 100 से अधिक पुलिस मोबाइल तैनात रहेंगी, जो किसी भी विवाद की स्थिति में चंद मिनटों में मौके पर पहुंचकर कार्रवाई करेंगी। गली-मोहल्लों में निगरानी के लिए ड्रोन का इस्तेमाल किया जा रहा है, ताकि उन इलाकों पर भी नजर रखी जा सके जहां पुलिस बल के पहुंचने में समय लग सकता है। संवेदनशील इलाकों पर विशेष नजर होली के दौरान पुलिस की खास नजर उन संवेदनशील क्षेत्रों पर रहेगी, जहां दोनों समुदाय के लोग रहते हैं और पहले तनाव की स्थिति बन चुकी है। इसी वजह से लगातार शांति समिति की बैठकें आयोजित की गई हैं और सभी से सौहार्दपूर्ण ढंग से त्योहार मनाने की अपील की गई है। बुधवार को ऐसे इलाकों में अतिरिक्त सतर्कता बरती जाएगी। नशे में वाहन चलाया तो सीधे हवालात ड्रिंक एंड ड्राइव पर रोक लगाने के लिए करीब 100 से अधिक पुलिस मोबाइल के साथ प्रमुख चौराहों और सड़कों पर पुलिस व यातायात पुलिस के फिक्स पॉइंट लगाए गए हैं। पॉइंट से पहले स्टॉपर लगाए जाएंगे, ताकि वाहन चालक की गति कम हो और जांच की जा सके। संदिग्ध और हंगामा करने वालों को त्योहार के बाद ही छोड़ा जाएगा। 1500 से 2000 जवान और अफसर तैनात होली के दौरान पुलिस बल के साथ क्यूआरएफ टीम भी तैनात रहेगी। होलिका दहन के बाद से ही प्रमुख स्थानों पर फोर्स की तैनाती कर दी गई है। होमगार्ड, महिला पुलिस, अपराध दस्ता और पीटीएस का बल भी प्रमुख बाजारों और व्यस्त चौराहों पर तैनात रहेगा।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here