ग्वालियर के कई इलाकों में शुक्रवार को बिजली सप्लाई बंद रहेगी। शहर के अलग-अलग क्षेत्रों में सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक कटौती होगी। मध्य प्रदेश मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने मेंटेनेंस, लाइन शिफ्टिंग और निर्माण कार्यों के चलते यह फैसला लिया है। कंपनी के मुताबिक, केंद्रीय, उत्तर और दक्षिण संभाग के कई इलाकों में बिजली बंद रहेगी। सबसे ज्यादा 5 घंटे की कटौती उत्तर संभाग के कुछ इलाकों में होगी। बिजली कंपनी के मुताबिक, केंद्रीय संभाग में एलिवेटेड रोड निर्माण के लिए लाइन शिफ्टिंग और पीटीआर संधारण का काम किया जाएगा। इसके चलते सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक बिजली बंद रहेगी। वहीं, उत्तर संभाग में चार फीडरों पर अलग-अलग समय में काम होगा। दक्षिण संभाग में कम्पू सब-स्टेशन के तिलक नगर फीडर पर निर्माण कार्य के कारण सप्लाई बंद रहेगी। कंपनी ने स्पष्ट किया है कि काम की स्थिति के अनुसार कटौती का समय घटाया या बढ़ाया जा सकता है। इन इलाकों में बंद रहेगी बिजली सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक सीएसएस के गस्त का ताजिया फीडर से छप्पर वाला पुल, जयेंद्रगंज, जिन्सी नाला नंबर-1, पाटनकर चौराहा, दौलतगंज, नई सड़क और खुर्ज वाला मोहल्ला प्रभावित होंगे। एसकेसी फीडर से नदी गेट, पंचवटी वस्त्र नगर, सिंध विहार और हेलीपैड कॉलोनी में बिजली सप्लाई बंद रहेगी। फूलबाग के नई सड़क फीडर से फालका बाजार, छप्परवाला पुल, एमएलबी रोड और निर्धन नगर नहर पट्टा क्षेत्र में भी कटौती होगी। दाल बाजार फीडर से एसडीएम रोड, दाल बाजार, हाईकोर्ट रोड, जयेंद्रगंज, मैना वाली गली, तेजेंद्र की गली, कासिम खां बाड़ा, नल वाली गली, छुटमल की बजरिया, बांबे बेकरी, संजय कॉम्प्लेक्स, राजीव प्लाजा और खटीक मोहल्ला प्रभावित होंगे। ऊषा किरण पैलेस, वेद मंत्रा और डीडी मॉल में भी बिजली बंद रहेगी। 1 से 5 घंटे तक बिजली कटौती सुबह 11 से दोपहर 12 बजे तक टीपी एन-3 फीडर से लक्ष्मीपुरम, किशनबाग, बरा गांव, तेजुआपुरा, पारदी मोहल्ला और बरा शेपुर में बिजली बंद रहेगी। सुबह 10 से दोपहर 3 बजे तक काली माता मंदिर फीडर से पवन मेडिकल, आऊ खाना, घासमंडी धर्मशाला, किलागेट, छोटा बाजार, लखेरा गली, सराफा बाजार और श्रीकृष्ण स्कूल के आसपास के क्षेत्र प्रभावित होंगे। घासमंडी फीडर से फोर्ट व्यू कॉलोनी, न्यू फोर्ट व्यू कॉलोनी, कोटेश्वर कॉलोनी, कोटेश्वर मंदिर और आसपास के इलाकों में भी सप्लाई बंद रहेगी। सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक मोती महल फीडर से पूरे मोती महल और स्मार्ट सिटी कार्यालय क्षेत्र में बिजली नहीं आएगी। इन क्षेत्रों में भी रहेगी कटौती कम्पू सब-स्टेशन के 11 केवी तिलक नगर फीडर पर निर्माण कार्य के चलते सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक बिजली बंद रहेगी। इससे सैलार की गोठ, पान पत्ते की गोठ, लक्कड़खाना, मुंशियों का मोहल्ला, ईदगाह, कस्तार होटल और छुट्टा की बजरिया के उपभोक्ता प्रभावित होंगे। बिजली जाने से पहले कर लें तैयारी बिजली कंपनी ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि कटौती से पहले मोबाइल और इन्वर्टर चार्ज कर लें। पानी की टंकियां भी भरकर रखें, ताकि सप्लाई बंद रहने के दौरान परेशानी न हो। अस्पतालों, स्कूलों और व्यापारिक प्रतिष्ठानों को भी जरूरी व्यवस्थाएं पहले से करने की सलाह दी गई है।
